लाइव न्यूज़ :

‘चेहरे’ फिल्म के लिए अमिताभ ने पांच कविताओं के वीडियो जारी किये

By भाषा | Updated: September 3, 2021 16:58 IST

Open in App

सिनेमाघरों में पिछले सप्ताह प्रदर्शित अपनी फिल्म ‘चेहरे’ के प्रचार के लिए अभिनेता अमिताभ बच्चन ने ‘चेहरे’ शीर्षक वाली कविताएं पढ़ी हैं जो पांच वीडियो की श्रृंखला में आई हैं।अमिताभ ने इन वीडियो में विकास बंसल की किताब ‘चेहरे’ की कविताओं को अपनी आवाज दी है। यह किताब 70 कविताओं का संकलन है। विद्युत चालित कैब सेवा ‘प्रकृति’ के सह-संस्थापक और निदेशक बंसल की ये कविताएं बताती हैं कि कैसे विभिन्न परिस्थितियों में हमारे अलग-अलग ‘चेहरे’ सामने आते हैं।बच्चन ने इस किताब की पांच कविताओं को चुना और इसके वीडियो इंटरनेट पर ‘चेहरे पॉइम’ हैशटैग के साथ ट्रेंड कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने एक ब्लॉग में बंसल की तारीफ में लिखा था, ‘‘विकास की रचना के शब्द फिल्म के किरदारों से तालमेल रखते हों या नहीं, लेकिन उनका खास वज़ूद है... दरअसल फिल्म की कहानी या पटकथा से विकास अवगत नहीं थे फिर भी सही भावना पेश करना बड़ी उपलब्धि है..।’’ बंसल ने कहा, “ये कविताएं विभिन्न चेहरों को समर्पित हैं जो इंसान असली भावनाओं को छिपाने के लिए बनाते हैं। स्वयं बच्चन साहब ने कविता पाठ कर मेरा मान बढ़ाया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: सचिन के बेटे अर्जुन की शादी में लगा सेलेब्स का जमावड़ा, पत्नी संग पहुंचे क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बिग बी के पड़ोसी का वीडियो हुआ वायरल, शहंशाह से की खास गुजारिश

क्रिकेटVIDEO: हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को अमिताभ बच्चन से मिलवाया, वीडियो वायरल

बॉलीवुड चुस्कीनाना से मिली प्रेरणा, 'इक्कीस' के लिए अगस्त्य नंदा ने देखी अमिताभ बच्चन की 'मेजर साब'

बॉलीवुड चुस्कीDharmendra Death News: ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे?, अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग पोस्ट में लिखा, धरम जी महानता के प्रतीक थे...

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए