लाइव न्यूज़ :

गांधीनगर सीट से नामांकन भरने से पहले अमित शाह का मेगा रोड शो, अपने प्रचार अभियान का किया आगाज

By भाषा | Updated: March 30, 2019 11:50 IST

शाह भाजपा के बुजुर्ग नेता एल के आडवाणी के स्थान पर इस सीट से चुनाव मैदान में उतरे हैं। आडवाणी इस प्रतिष्ठित लोकसभा क्षेत्र से साल 1998 से ही जीतते रहे हैं।

Open in App

अहमदाबाद, 30 मार्चः भाजपा प्रमुख अमित शाह ने शनिवार को यहां सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपने चुनाव प्रचार अभियान का आगाज किया। शाह आज गांधीनगर लोकसभा सीट से अपना नामांकन पत्र भी दाखिल करेंगे। शाह भाजपा के बुजुर्ग नेता एल के आडवाणी के स्थान पर इस सीट से चुनाव मैदान में उतरे हैं। आडवाणी इस प्रतिष्ठित लोकसभा क्षेत्र से साल 1998 से ही जीतते रहे हैं। शाह पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं।

शाह अपना बड़ा रोड शो शुरू करने से पहले शहर में एक रैली को भी संबोधित करेंगे। केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और नितिन गडकरी, भाजपा के सहयोगी दल शिवसेना के प्रमुख उद्धव ठाकरे, शिअद सुप्रीमो प्रकाश सिंह बादल और लोजपा संस्थापक राम विलास पासवान शाह के साथ मंच पर मौजूद रहे। गांधीनगर सीट से शाह का नामांकन पत्र दाखिल करना भाजपा में नयी पीढ़ी के आगे आने का संकेत है।

इस सीट पर आडवाणी ने छह बार जीत दर्ज की थी। प्रदेश भाजपा का मानना है कि शाह के नामांकन से गुजरात में पार्टी में उत्साह बढ़ेगा और उसे राज्य में सभी 26 लोकसभा सीटों पर जीतने में मदद मिलेगी। विधायक के तौर पर शाह पहले सरखेज क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। इसके बाद वह नारनपुरा क्षेत्र से विधायक रहे। दोनों ही सीटें गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आती हैं।

टॅग्स :लोकसभा चुनावगुजरात लोकसभा चुनाव 2019अमित शाहभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)गाँधीनगर लोकसभा सीटगांधीनगर
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतसेवा ‘डायल 112’ की 400 गाड़ियों को हरी झंडी दिखाई और 33 मोबाइल फॉरेंसिक प्रयोगशाला की शुरुआत, अमित शाह ने कहा- नक्सलियों को किया साफ?

भारतगुजरात स्थानीय निकाय चुनाव 2026ः ​​84 नगरपालिका में से 77, 34 जिलों में से 33 और 260 तालुका में से 253 पर बीजेपी की जीत?, अमित शाह ने कहा- कांग्रेस साफ और आप 0 पर आउट?

भारतLok Sabha Poll 2029: विधानसभाओं में जीत से लोकसभा की पृष्ठभूमि बना रही भाजपा! 

भारतआखिर क्यों सीएम योगी आदित्यनाथ, मोहन यादव और विष्णु देव साय से मिले अमित शाह, यूपी, एमपी और छत्तीसगढ़ में क्या हो सकता?, इन राज्य में 2027-28 में चुनाव

भारत अधिक खबरें

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल