लाइव न्यूज़ :

प्याज की आसमान छूती कीमतों को लेकर अमित शाह ने की बैठक

By भाषा | Updated: December 6, 2019 06:03 IST

प्याज का निर्यात रोक दिया गया है और सुरक्षित भंडारों के जरिये उपलब्धता बेहतर की जा रही है। उल्लेखनीय है कि प्याज की खुदरा कीमतें लगभग पूरे देश में सौ रुपये प्रति किलोग्राम को पार कर चुकी हैं। कुछ शहरों में इसका खुदरा भाव डेढ़ सौ रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया है। 

Open in App
ठळक मुद्देअमित शाह ने प्याज की आसमान छूती कीमतों के बारे में चर्चा करने के लिये केंद्रीय मंत्रियों तथा शीर्ष अधिकारियों के साथ बृहस्पतिवार को बैठक की उन्होंने कीमतों को काबू करने के लिये आयात के जरिये प्याज की घरेलू उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा में हुई प्रगति की समीक्षा की।

 केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने प्याज की आसमान छूती कीमतों के बारे में चर्चा करने के लिये केंद्रीय मंत्रियों तथा शीर्ष अधिकारियों के साथ बृहस्पतिवार को बैठक की। उन्होंने कीमतों को काबू करने के लिये आयात के जरिये प्याज की घरेलू उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा में हुई प्रगति की समीक्षा की।

अधिकारियों ने इसकी जानकारी देते हुये कहा कि इस बैठक में रेल मंत्री पीयूष गोयल और कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने भाग लिया। खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री रामविलास पासवान स्वास्थ्य कारणों से बैठक में शामिल नहीं हो सके। बैठक में मंत्रिमंडलीय सचिव राजीव गौबा, प्रधानमंत्री के सलाहकार पी.के.सिन्हा और उपभोक्ता मामलों के सचिव अविनाश श्रीवास्तव भी उपस्थित थे। शाह ने प्याज की उपलब्धता बढ़ाकर कीमतों पर काबू करने के लिये आयात तेज करने के संबंध में पिछली बैठक में लिये गये निर्णय पर अमल की प्रगति की समीक्षा की।

श्रीवास्तव ने बैठक में प्याज की कीमतों की स्थिति प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि एमएमटीसी ने मिस्र और तुर्की से 21 हजार टन प्याज मंगाने के ठेके दिये हैं। इनकी खेप जनवरी मध्य तक पहुंचने का उम्मीद है। सूत्रों के अनुसार, सचिव ने कहा कि आयातित प्याज के जल्दी पहुंचने के लिये ठेके देने तथा ध्रुमीकरण संबंधी प्रावधानों को आसान किया गया है। एमएमटीसी को दो विशेष देशों के लिये तथा एक वैश्विक ठेके देने का निर्देश दिया गया है। ये तीनों ठेके पांच-पांच हजार टन के होंगे।

उन्होंने कहा कि खुदरा तथा थोक विक्रेताओं के लिये भंडारण की सीमा को और घटाकर क्रमश: पांच टन व 25 टन कर दिया गया है। इसके साथ ही प्याज का निर्यात रोक दिया गया है और सुरक्षित भंडारों के जरिये उपलब्धता बेहतर की जा रही है। उल्लेखनीय है कि प्याज की खुदरा कीमतें लगभग पूरे देश में सौ रुपये प्रति किलोग्राम को पार कर चुकी हैं। कुछ शहरों में इसका खुदरा भाव डेढ़ सौ रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया है। 

टॅग्स :अमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?