लाइव न्यूज़ :

Bihar: अमित शाह आज करेंगे माता जानकी मंदिर का शिलान्यास, सीतामढ़ी में भव्य आयोजन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 8, 2025 10:12 IST

Amit Shah Visit Bihar: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 8 अगस्त को सीतामढ़ी के पुनौरा धाम में "माता जानकी मंदिर" का शिलान्यास करेंगे।

Open in App

Amit Shah Visit Bihar: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाहबिहार में सीतामढ़ी जिले के पुनौराधाम में जानकी मंदिर के पुनर्विकास की परियोजना की शुक्रवार को आधारशिला रखेंगे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। सीतामढ़ी को देवी सीता की जन्मस्थली माना जाता है। अधिकारियों ने बताया कि 882.87 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली इस परियोजना के शिलान्यास समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, कई केंद्रीय मंत्री और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी शामिल होंगे।

राज्य मंत्रिमंडल ने मंदिर परिसर के एकीकृत विकास के लिए एक जुलाई को 882.87 करोड़ रुपये मंजूर किए थे। कुल राशि में से 137 करोड़ रुपये पुराने मंदिर और उसके परिसर के विकास पर खर्च किए जाएंगे जबकि 728 करोड़ रुपये पर्यटन संबंधी गतिविधियों के लिए इस्तेमाल किए जाएंगे।

इसके अलावा, 10 वर्षों तक व्यापक रखरखाव पर 16 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम (बीएसटीडीसी) इस परियोजना का क्रियान्वयन करेगा। राज्य सरकार ने हाल में मंदिर के निर्माण और पुनर्विकास के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में नौ सदस्यीय न्यास का गठन किया है। 

टॅग्स :अमित शाहबिहारसीता देवीनीतीश कुमारबिहार विधानसभा चुनाव 2025
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज