लाइव न्यूज़ :

अमित शाह ने CAA पर हिंसा के लिए विपक्षी दलों को बताया जिम्मेदार, कहा-"जहां विपक्षी दलों की सरकार वहां नहीं हुई हिंसा"

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 3, 2020 10:09 IST

अमित शाह ने इस मुद्दे पर राजनीति करने के लिए कांग्रेस पर भी हमला किया है। उन्होंने कहा, "उन राज्यों में हिंसा क्यों नहीं हुई जहां विपक्षी दलों की सत्ता व सरकार में हैं।"

Open in App
ठळक मुद्देअमित शाह ने पुलिस कार्रवाई पर कहा कि अगर बसें जलाई जा रही हैं और आगजनी हो रही है तो पुलिस बेकार नहीं बैठ सकती।इसके साथी ही कहा शाह ने कि कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल बिना किसी मुद्दे के साथ रह गए हैं ।

भाजपा ने नए नागरिकता कानून के बारे में लोगों को समझाने के लिए एक देशव्यापी अभियान शुरू किया है। भाजपा अध्यक्ष और गृह मंत्री अमित शाह ने  कहा कि विरोध प्रदर्शनों को राजनीतिक रूप से प्रेरित किया गया है। इसके साथ ही अमित शाह ने इस मुद्दे पर राजनीति करने के लिए कांग्रेस पर भी हमला किया है। उन्होंने कहा, "उन राज्यों में हिंसा क्यों नहीं हुई जहां विपक्षी दलों की सत्ता व सरकार में हैं।"

इसके अलावा, उन्होंने कहा, “आज मैं यह आरोप सार्वजनिक रूप से लगा रहा हूं कि विरोध राजनीति से प्रेरित थे, जो इस तथ्य को स्पष्ट करता है कि कोई भी हिंसा उन राज्यों में नहीं हुई जहां भाजपा सत्ता में नहीं है। यह विरोध के पीछे की मंशा को स्पष्ट करता है। विपक्षी दलों, मुख्य रूप से कांग्रेस, को यह बताना चाहिए कि केवल भाजपा शासित राज्यों में ही विरोध प्रदर्शन हिंसक क्यों थे। ” 

टीओआई के मुताबिक, गृह मंत्री ने कहा कि हिंसक विरोध प्रदर्शन चुनिंदा तरीके से हुए और इसे नियोजित तरह से कराए गए हैं। शाह ने कहा कि देश के लोग अच्छी तरह जानते हैं कि हिंसा के पीछे कौन लोग हैं।

अमित शाह ने पुलिस कार्रवाई पर कहा कि अगर बसें जलाई जा रही हैं और आगजनी हो रही है तो पुलिस बेकार नहीं बैठ सकती। इसके साथी ही कहा शाह ने कि कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल बिना किसी मुद्दे के साथ रह गए हैं और जनता के मन में आशंका पैदा करने के लिए विरोध प्रदर्शनों को प्रायोजित कर रहे हैं।

 शाह ने कहा कि सीएए नागरिकता देने के बारे में है और किसी एक को नागरिकता से दूर करने के बारे में नहीं है, जिसे लोगों को समझना चाहिए और इस विषय का विरोध नहीं करना चाहिए।

उन्होंने यह भी दोहराया कि वर्तमान में पूरे देश के लिए एक राष्ट्रव्यापी एनआरसी  का मुद्दा विचाराधीन नहीं है। 

उन्होंने कांग्रेस नेताओं राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा को यह बताने के लिए कहा कि सीएए गरीबों और अल्पसंख्यकों को कैसे नुकसान पहुंचाएगा। उन्होंने कहा, "राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा शुद्ध झूठ बोल रहे हैं। मैं कहता हूं कि नए कानून के कारण किसी भी भारतीय की नागरिकता नहीं खोई जाएगी और हमने लोगों को यह समझने के लिए एक देशव्यापी अभियान शुरू किया है।"

गृह मंत्री ने राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर, एनआरसी पर हमला करने के लिए विपक्षी दलों की भी आलोचना की। 

अमित शाह ने कहा, “कुछ लोगों की आलोचना देश को नहीं रोक सकती। गरीबों के लिए योजनाओं को तैयार करने के लिए एनपीआर की जरूरत है और इस पर जनता में संदेह पैदा करना एक असंतोष है।" 

उन्होंने कहा कि सरकार नए कानून को जनता के समर्थन के बारे में आश्वस्त है, लेकिन विपक्ष कुछ लोगों को इसके खिलाफ  खराब माहौल बनाने का प्रयास कर रही है। यही वजह है कि भाजपा ने लोगों को जागरूक करने के लिए एक अभियान शुरू किया गया क्योंकि उन्हें राजनीतिक कारणों से उन्हें गुमराह किया जा रहा है। 

टॅग्स :अमित शाहकांग्रेसकैब प्रोटेस्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतसेवा ‘डायल 112’ की 400 गाड़ियों को हरी झंडी दिखाई और 33 मोबाइल फॉरेंसिक प्रयोगशाला की शुरुआत, अमित शाह ने कहा- नक्सलियों को किया साफ?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज