लाइव न्यूज़ :

Amit Shah Ranchi Visit: झारखंड में 'भूमि जिहाद' और 'लव जिहाद', शाह ने हेमंत सरकार को भ्रष्ट बताया, कहा-2014, 2019, 2024 में हमारी झोली कमल से भर दी

By एस पी सिन्हा | Updated: July 20, 2024 17:31 IST

Amit Shah Ranchi Visit: अमित शाह ने ऐलान करते हुए कहा कि राज्य में सरकार बनने के बाद बांग्लादेशी घुसपैठियों से हुए जनसंख्या के बदलाव पर भाजपा सरकार श्वेत पत्र लाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देAmit Shah Ranchi Visit: झारखंड में इस बार भाजपा की सरकार बनेगी।Amit Shah Ranchi Visit: भाजपा कार्यकर्ता जनता के बीच शान से सिर उठा कर जा पाएं।Amit Shah Ranchi Visit: झारखंड को भाजपा ने बनाया और विकास भी भाजपा ने ही किया।

Amit Shah Ranchi Visit: झारखंड विधानसभा चुनाव का शंखनाद करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को रांची में हेमंत सरकार को सबसे भ्रष्ट बताते हुए भविष्यवाणी कर दी कि 2024 में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा भारी मतों से जीतेगी। उन्होंने ऐलान किया कि झारखंड में इस बार भाजपा की सरकार बनेगी। रांची के प्रभात तारा मैदान में भाजपा कार्यसमिति की बैठक में शामिल होने के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अमित शाह ने ऐलान करते हुए कहा कि राज्य में सरकार बनने के बाद बांग्लादेशी घुसपैठियों से हुए जनसंख्या के बदलाव पर भाजपा सरकार श्वेत पत्र लाएगी।

उन्होंने कहा कि आदिवासी और ओबीसी समाज का सबसे अधिक ध्यान रखने वाली पार्टी भाजपा है। अभी मोदी सरकार में 27 प्रतिशत ओबीसी मंत्री हैं। उन्होंने कहा कि आपने अपनी ताकत से भाजपा को 2014 हो, 2019 हो या 2024... आपने हमेशा हमारी झोली कमल से भर दी है। सम्मेलन में झारखंड के हर बूथ से कार्यकर्ता आए हैं।

उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि यह ऐसी पार्टी है जो हारने के बाद भी अहंकार में जी रही है। उन्होंने आगाह किया कि ये लोग इस भ्रम में ना रहे कि उनकी सरकार इस बार झारखंड में बनने जा रही है। सादे कागज में यह लिख लो कि इस बात जनता का मूड बदला हुआ है। जनता सब देख रही है। जनता को पता है कि करना क्या है।

अमित शाह ने कहा कि अभी संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में न केवल झारखंड ने बल्कि देशभर की जनता ने भाजपा का प्रचंड समर्थन किया। उन्होंने कहा कि 60 साल बाद इस देश के लोकतांत्रिक इतिहास में किसी एक नेता को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री चुना गया है। उन्होंने प्रदेश की जनता को भरोसा दिलाया कि चाहे मोदी सरकार हो, रघुवर दास की सरकार हो या अर्जुन मुंडा की सरकार हो, भाजपा सरकार ने कुछ ऐसा नहीं किया, जिससे आपको (भाजपा कार्यकर्ता) सिर झुकाना पड़े। भाजपा सरकार ने ऐसा शासन किया है, जिससे भाजपा कार्यकर्ता जनता के बीच शान से सिर उठा कर जा पाएं।

अमित शाह ने कहा कि वहीं, 10 साल में कांग्रेस ने झारखंड के विकास के लिए 84 हजार करोड़ रुपया दिया, जबकि नरेन्द्र मोदी ने प्रदेश के लिए 3 लाख 84 हजार करोड़ रुपया दिया। झारखंड को भाजपा ने बनाया और विकास भी भाजपा ने ही किया। झारखंड हमेशा से नक्सलवाद से पीड़ित राज्य था, लेकिन मोदी जी ने बिहार और झारखंड से नक्सलवाद को समाप्त किया है।

उन्होंने इंडी गठबंधन पर निशाना साधा और कहा कि ये तो कहते हैं कि हमने विकास किया है। हेमंत सोरेन जी, केंद्र में 10 साल कांग्रेस ने शासन किया और 10 साल भाजपा ने, आप हिसाब लेकर आइए, मैं तो भाजपा का हिसाब लेकर आया हूं। झामुमो पर भी जुबानी हमला करते हुए गृह मंत्री ने कहा कि झारखंड को आज बताने आया हूं कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) सबसे भ्रष्ट सरकार है।

कांग्रेस के एक सांसद के घर से ₹300 करोड़ मिलता है। एक मंत्री के पीए के घर ₹30 करोड़ मिलता है। कांग्रेस पार्टी जवाब दे कि ये पैसा किसका है? कांग्रेस ऐसे भ्रष्टाचारियों को लेकर चलती है और झामुमो भी उनके साथ है। रांची में आयोजित भाजपा के कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री और भाजपा के चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान, असम के मुख्यमंत्री सह प्रभारी हेमंता बिस्व सरमा, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, झारखंड भाजपा के प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी समेत कई बड़े नेता शामिल हुए।

टॅग्स :झारखंड विधानसभा चुनाव 2019झारखंडहेमंत सोरेनअमित शाहBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार