लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस गढ़ रायबरेली में पहुंचे अमित शाह, बोले- लोगों ने यहां वंशवाद देखा है विकास नहीं

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 21, 2018 18:51 IST

अमित शाह के साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद थे। यहां कार्यक्रम में एक हादसा भी होते-होते बच गया। रैली से पहले मंच के पास ही आग लग गई थी।

Open in App

लखनऊ, 21 अप्रैल: कांग्रेस का गढ़ कहे जाने वाले रायबरेली में अमित शाह ने रैली को संबोधित किया। यहां उन्होंने जमकर कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने रैली को संबोधित करते हुए कहा, अब तक इस जिले ने सिर्फ परिवारवाद देखा है, लेकिन विकास नहीं देखा है। 'भगवा आतंकवाद' जैसे कांग्रेस के बयानों पर हमला बोलते हुए शाह ने कहा कि मक्का मस्जिद मामले में आपके किए पर पानी फिर गया है। अब आप लोगों को माफी मांगनी चाहिए।

शाह ने आगे कहा, कांग्रेस ने वोटबैंक मजबूत करने के लिए हिंदू संस्कृति को बदनाम करने का काम किया है। उन्होंने जनता से सवाल पूछते हुए कहा, क्या आपको नहीं लगता कि कांग्रेस को हिंदू आतंकवाद का झूठ फैलाने के लिए माफी मांगनी चाहिए या नहीं। आप खुद सोचिए चार दिन हो गए हैं लेकिन वोटबैंक की राजनीति के चलते वह माफी भी नहीं मांग रहे हैं।

यह भी पढ़ें- अध्यादेश जारी अब भगोड़ो की अर्थिक अपराधियों की संपत्ति होगी जब्त

शाह ने आगे कहा, हम रायबरेली को वंशवाद से मुक्त करवाना चाहते हैं। यह अभियान हम आज से ही हम शुरू करने वाले हैं। उन्होंने कहा, यूपी में कांग्रेस का लगातार दशकों तक शासन रहा और फिर एसपी और बीएसपी ने राज किया, लेकिन देश के अग्रणी राज्यों में से एक यह प्रदेश लगातार पिछड़ता गया।

अमित शाह ने यह भी कहा, 'रायबरेली समेत यूपी के तमाम गांव ऐसे थे, जो अंधेरे में जीते थे, लेकिन 2014 में पीएम मोदी ने सरकार आने के बाद सबको बिजली देने का काम शुरू किया। इसके बाद 2017 में प्रदेश की महान जनता ने एक और जिम्मेदारी हमें दी और अपनी सेवा का मौका दिया।'

बता दें कि इस रैली में अमित शाह के साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद थे। यहां कार्यक्रम में एक हादसा भी होते-होते बच गया। रैली से पहले मंच के पास ही आग लग गई। अधिकारियों ने आनन-फानन में आग पर काबू पा लिया और स्थिति को नियंत्रित किया। 

टॅग्स :अमित शाहउत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज