लाइव न्यूज़ :

जब अमित शाह यहां होंगे तो बिहार और देश भर में सांप्रदायिक अशांति फैलाने की कोशिश करेंगे, जदयू अध्यक्ष ललन सिंह ने किया हमला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 4, 2022 19:20 IST

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का 23-24 सितंबर को पूर्णिया और किशनगंज का दौरा करने का कार्यक्रम है। दोनों जिले अल्पसंख्यक बहुल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसांप्रदायिक ध्रुवीकरण को भुनाने में सक्षम नहीं होंगे।नीतीश कुमार ने राजद और कांग्रेस के साथ गठजोड़ करके महागठबंधन की नयी सरकार बनायी है।महागठबंधन को अगले लोकसभा चुनाव में राज्य में सभी 40 सीटों पर जीत मिलेगी।

पटनाःबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जदयू ने रविवार को आरोप लगाया कि इस महीने के अंत में राज्य के दौरे पर आ रहे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उस दौरान ‘सांप्रदायिक अशांति फैलाने’ की कोशिश करेंगे।

जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने कहा, ‘‘जब अमित शाह यहां होंगे तो वह बिहार और देश भर में सांप्रदायिक अशांति फैलाने की कोशिश करेंगे। लेकिन बिहार के लोग सतर्क हैं और वह (भाजपा) सांप्रदायिक ध्रुवीकरण को भुनाने में सक्षम नहीं होंगे।’’

शाह का 23-24 सितंबर को पूर्णिया और किशनगंज का दौरा करने का कार्यक्रम है। दोनों जिले अल्पसंख्यक बहुल हैं। गौरतलब है कि पिछले ही महीने भाजपा का साथ छोड़कर नीतीश ने राजद और कांग्रेस आदि पार्टियों के साथ गठजोड़ करके राज्य में महागठबंधन की नयी सरकार बनायी है।

राज्य में राजनीति बदलाव के बाद भाजपा के प्रमुख रणनीतिकार माने जाने वाले अमित शाह पहली बार बिहार आ रहे हैं। हालांकि जदयू नेता ललन ने जोर देकर कहा कि भाजपा का सफाया हो जाएगा और जदयू, राजद, कांग्रेस और वाम दलों के महागठबंधन को अगले लोकसभा चुनाव में राज्य में सभी 40 सीटों पर जीत मिलेगी।

उन्होंने यह भी दावा किया कि भाजपा ‘‘अपने शुरुआती बिंदू पर वापस आ जाएगी जब उसने केवल दो सीटें जीतीं थीं।’’ गौरतलब है कि भाजपा के फिलहाल 300 से ज्यादा सांसद हैं, लेकिन 1984 में उसके पास लोकसभा में महज दो सीटें थीं। उन्होंने जोर देकर कहा, ‘‘यह संभव है। उनका (भाजपा) वोट शेयर 38 प्रतिशत था। कल्पना कीजिए कि यदि शेष 62 प्रतिशत एक साथ आ जाते हैं तो क्या होगा।

एक बार गति प्राप्त करने के बाद संयुक्त विपक्ष को कुल वोट शेयर का 75 प्रतिशत मिल सकता है।’’ गौरतलब है कि ललन के इस बयान से महज एक दिन पहले जदयू ने अपनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी में नीतीश कुमार को विपक्षी एकता हासिल करने के लिए सभी निर्णय लेने के लिए अधिकृत किया है। विपक्ष के राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल जैसे नेताओं के साथ बातचीत करने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का सोमवार को दिल्ली जाने का कार्यक्रम है। 

टॅग्स :जेडीयूBJPनीतीश कुमारअमित शाहबिहारBihar
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट