लाइव न्यूज़ :

अमित शाह ने गुजरात में कारीगरों को बिजली से चलने वाले 100 चाक वितरित किए

By भाषा | Updated: July 25, 2020 05:41 IST

गृह मंत्री अमित शाह ने कुम्हारों को आश्वासन दिया कि उनके उत्पादों को बेचने के लिए व्यवस्था की जाएगी, जिसमें रेलवे के साथ गठजोड़ करना भी शामिल है।

Open in App
ठळक मुद्देअमित शाह ने अपनी योजनाओं के माध्यम से कमजोर वर्गों को स्थायी रोजगार के अवसर प्रदान करने में केवीआईसी के प्रयासों की सराहना की। भारत के ‘आत्मनिर्भर’ बनने की पहल के तहत, हाशिए पर पड़े कुम्हार समुदाय को सशक्त बनाने के लिए अमित शाह ने उन्हें चाक दिए।केंद्रीय गृह मंत्री ने ‘कुम्हार सशक्तिकरण योजना’ के तहत 100 प्रशिक्षित कारीगरों को 100 विद्युत चालित चाकों का वितरण किया।

नयी दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने खादी और ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) की ‘कुम्हार सशक्तिकरण योजना’ के तहत शुक्रवार को गुजरात में कई प्रशिक्षित कारीगरों के बीच बिजली से चलने वाले 100 चाकों का वितरण किया।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि शाह ने नयी दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से आयोजित एक कार्यक्रम में राज्य के अपने गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र में विद्युत चालित चाकों का वितरण किया।

बयान में कहा गया है कि भारत के ‘आत्मनिर्भर’ बनने की पहल के तहत, हाशिए पर पड़े कुम्हार समुदाय को सशक्त बनाने और उनको सहयोग करने के उद्देश्य से केंद्रीय गृह मंत्री ने ‘कुम्हार सशक्तिकरण योजना’ के तहत 100 प्रशिक्षित कारीगरों को 100 विद्युत चालित चाकों का वितरण किया।

इस योजना की सराहना करते हुए, शाह ने कहा कि यह पहल, मिट्टी के बर्तनों की पारंपरिक कला को पुनर्जीवित करने और प्रौद्योगिकी को शामिल करके उसकी उत्पादकता में सुधार करने के साथ-साथ कुम्हार समुदाय को मजबूत करने की दिशा में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

गृह मंत्री ने कुम्हारों को आश्वासन दिया कि उनके उत्पादों को बेचने के लिए व्यवस्था की जाएगी, जिसमें रेलवे के साथ गठजोड़ करना भी शामिल है। शाह ने अपनी योजनाओं के माध्यम से कमजोर वर्गों को स्थायी रोजगार के अवसर प्रदान करने में केवीआईसी के प्रयासों की सराहना की। 

टॅग्स :अमित शाहइंडियागुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतसेवा ‘डायल 112’ की 400 गाड़ियों को हरी झंडी दिखाई और 33 मोबाइल फॉरेंसिक प्रयोगशाला की शुरुआत, अमित शाह ने कहा- नक्सलियों को किया साफ?

भारतगुजरात स्थानीय निकाय चुनाव 2026ः ​​84 नगरपालिका में से 77, 34 जिलों में से 33 और 260 तालुका में से 253 पर बीजेपी की जीत?, अमित शाह ने कहा- कांग्रेस साफ और आप 0 पर आउट?

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज