लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में सिख व्यक्ति से मारपीट, कहा-अपने देश वापस जाओ

By भाषा | Updated: August 6, 2018 15:53 IST

शेरिफ सर्जेंट टॉम लेत्रास ने बताया कि 50 वर्षीय पीड़ित स्थानीय प्रत्याशी के प्रचार के लिए कुछ लगा रहा था तभी दो श्वेत व्यक्तियों ने उसकी पिटाई की।

Open in App

न्यूयॉर्क, 6 अगस्त: अमेरिका के कैलिफोर्निया में दो श्वेत लोगों ने नस्लीय टिप्पणी करते हुए 50 वर्षीय सिख व्यक्ति के साथ कई बार मार पीट की और कहा, 'तुम्हारी यहां कोई जरुरत नहीं है। अपने देश वापस जाओ।' अधिकारियों ने बताया कि पुलिस इस 'जघन्य' घृणा अपराध की जांच कर रही है।

समाचार पत्र द सैक्रोमेंटो बी ने पुलिस के हवाले से बताया कि यह घटना पिछले सप्ताह कैलिफोर्निया में केयेस और फुटे रोड चौराहे पर हुई। स्टानिसलॉस काउंटी के शेरिफ एडम क्रिस्टियनसन ने कहा कि इस हमले की घृणा अपराध के तौर पर जांच की जा रही है। उन्होंने कहा, 'सिख समुदाय के एक सदस्य के खिलाफ यह घृणित अपराध है।'

शेरिफ सर्जेंट टॉम लेत्रास ने बताया कि 50 वर्षीय पीड़ित स्थानीय प्रत्याशी के प्रचार के लिए कुछ लगा रहा था तभी दो श्वेत व्यक्तियों ने उसकी पिटाई की। पिछले कुछ वर्षों में कैलिफोर्निया में सिख समुदाय के खिलाफ घृणा अपराध बढ़ गए हैं। इस राज्य में सिखों की सबसे बड़ी आबादी रहती है। 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

टॅग्स :सिखअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

विश्वकौन है अबू बक्र अल-मैनुकी?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- इस्लामिक स्टेट समूह का कुख्यात आतंकवादी ढेर?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह