लाइव न्यूज़ :

महा आरती का मनमोहक दृश्य, सूरत में महाअष्टमी के मौके पर 30 हजार से अधिक दीयों के साथ भक्तों ने की महा आरती, देखें

By अनिल शर्मा | Updated: October 4, 2022 10:03 IST

गौरतलब है कि इस मंदिर में प्रत्येक वर्ष शारदीय नवरात्र में महाअष्टमी के दिन महाआरती का आयोजन किया जाता है।

Open in App
ठळक मुद्दे इस महाआरती का ड्रोन वीडियो सामने आया है जिसे देखते ही बन रहा है।गुजरात के गृह मंत्री हर्ष सांघवी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इस महाआरती का वीडियो साझा किया है।

सूरत: नवरात्र के महाअष्टमी के पावन अवसर पर हजारों भक्तों ने गुजरात के सूरत उधिया धाम में महाआरती की। भक्तों द्वारा  उमियाधाम मंदिर में 30 हजार से अधिक दीप प्रज्ज्वलित कर महाआरती की गई। इस महाआरती का ड्रोन वीडियो सामने आया है जिसे देखते ही बन रहा है।

गृह मंत्री ने वीडियो किया साझा

गुजरात के गृह मंत्री हर्ष सांघवी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इस महाआरती का वीडियो साझा किया है। वीडियो को साझा करते हुए हर्ष सांघवी ने लिखा कि नवरात्रि पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। नवरात्र पर्व के आठवें दिन सूरत शहर के श्रद्धालुओं ने एक साथ 30 हजार से अधिक दीप जलाकर मां अम्बा की महाआरती की।

गौरतलब है कि इस मंदिर में प्रत्येक वर्ष शारदीय नवरात्र में महाअष्टमी के दिन महाआरती का आयोजन किया जाता है।

इस पावन अवसर का हर सूरतवासी इंतजार करता है। महाआरती का ड्रोन द्वारा लिया गया वीडियो लोगों को आकर्षित कर रहा है। पूरे मंदिर परिसर दीये के जलते लौ किसी आसमान में चमकते तारों से प्रतीत हो रहे हैं।

महाआरती के दौरान कोई भी लाइट नहीं जलाई जाती है और केवल दीपों की रोशनी से ही देवी मां की पूजा की जाती है। इसके चलते पूरा क्षेत्र दीपों की रोशनी से जगमगा उठता है और यह दृश्य काफी मनमोहक होता है।

टॅग्स :SuratNavratri
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेKapil Sharma ने घर पर किया कन्या पूजन, वीडियो देख लोग हुए इमोशनल

ज़रा हटकेVIRAL: नन्ही बच्ची ने CM योगी को दिया बुलडोजर गिफ्ट, सब रह गए हैरान

पूजा पाठHappy Ram Navami 2026 Wishes: राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं, दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें ये मैसेज

पूजा पाठChaitra Navratri 2026: कश्मीर से कन्याकुमारी तक, ऐसे मनाया जाता है भारत के विभिन्न कोनों में चैत्र नवरात्रि का उत्सव

भारतबागपत और बिजनौरः व्रत में कुट्टू से बना फलाहार खाने के बाद एडीएम समेत करीब 50 लोग बीमार?, अस्पताल में भर्ती

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी