लाइव न्यूज़ :

Amarnath Yatra 2022 Latest Updates: इस महीने से शुरू होगा अमरनाथ की पावन यात्रा, तीर्थयात्रियों को पहली बार मिलेगा रेडियो टैग कार्ड

By आजाद खान | Updated: March 11, 2022 08:50 IST

Amarnath Yatra 2022 Latest Updates: आपको बता दें कि इस साल अमरनाथ यात्रा के तीर्थयात्रियों की सुरक्षा के लिए आरएफआईडी का भी इस्तेमाल होगा।

Open in App
ठळक मुद्देइस साल अमरनाथ यात्रा को लेकर बड़ी अपडेट आई है। यात्रा के लिए इस साल हर रोज 20,000 लोगों को पंजीकरण किया जाएगा। बोर्ड से संपर्क करने के लिए जरूरी हेल्पलाइन भी दिए गए हैं।

Amarnath Yatra 2022 Latest Updates: अमरनाथ यात्रा के लिए अप्रैल से तीर्थयात्रियों का ऑनलाइन पंजीकरण शुरू होगा। श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड (एसएएसबी) ने गुरूवार रात को यह घोषणा की है। श्राइन बोर्ड ने अप्रैल से ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से यात्रा के लिए तीर्थयात्रियों का पंजीकरण शुरू करने की घोषणा करते हुए कहा कि दक्षिण कश्मीर के हिमालयी क्षेत्र के तीर्थस्थल में तीर्थयात्रियों की आवाजाही के लिए आरएफआईडी आधारित ट्रैकिंग की जाएगी। 

क्या कहा सीईओ राहुल सिंह ने

एसएएसबी के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) राहुल सिंह ने जम्मू संभागीय आयुक्त राघव लैंगर की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय बैठक की है। इस बैठक के दौरान आगामी यात्रा के लिए व्यवस्था की समीक्षा करने के दौरान कहा, "अमरनाथ यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण अप्रैल 2022 के महीने में 20,000 पंजीकरण प्रति दिन की सीमा के साथ शुरू होगा।" उन्होंने आगे कहा कि यात्रा के दिनों में निर्धारित काउंटर पर ऑन स्पॉट (तत्काल) पंजीकरण भी किए जाएंगे। 

तीर्थयात्रियों की सुरक्षा के लिए आरएफआईडी का भी होगा इस्तेमाल

राहुल सिंह ने कहा कि अमरनाथ तीर्थयात्रियों की सुरक्षा पर भी अपना ध्यान खिंचा है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बोर्ड ने इस साल की तीर्थ यात्रा के दौरान वाहनों और तीर्थयात्रियों की आवाजाही पर नज़र रखेगी। बोर्ड ने इसके लिए रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन (आरएफआईडी) का उपयोग करने का भी निर्णय लिया है।

क्या है बोर्ड से संपर्क का जरिया

श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड से संपर्क के कई रास्ते हैं। बोर्ड की वेबसाइट के अनुसार, मई से अक्टूबर के लिए +91-194-2313146, 2313147 हेल्प लाइन संपर्क नंबर हैं और नवंबर से अप्रैल के लिए +91-191-2555662, 2503399 हेल्प लाइन संपर्क नंबर हैं। इनके अलावा sasbjk2001@gmail.com पर भी संपर्क किया जा सकता है। 

टॅग्स :अमरनाथ यात्राJammuजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो