लाइव न्यूज़ :

Amarnath Yatra 2022: खराब मौसम के चलते अमरनाथ यात्रा प्रभावित, श्रद्धालुओं की संख्या में आई भारी कमी

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: August 2, 2022 14:56 IST

यात्रा में शामिल होने वालों की संख्या अब 500-600 के बीच सिमट कर रह गई है। हालांकि लगातार खराब  मौसम के कारण लगातार हिचकौले खा रही इस बार की यात्रा अभी तक 3 लाख के आंकड़े को भी नहीं छू पाई है।

Open in App
ठळक मुद्देयात्रा में शामिल होने वालों की संख्या अब 500-600 के बीच सिमट कर रह गई हैइस बार की यात्रा अभी तक 3 लाख के आंकड़े को भी नहीं छू पाई है सोमवार को यात्रा में 458 श्रद्धालु शामिल हुए और आज भी इसमें 570 ने शिरकत की।

जम्मू: दो सालों के अंतराल के बाद शुरू हुई जिस वार्षिक अमरनाथ यात्रा से जम्मू कश्मीर प्रशासन 4 हजार करोड़ की आमदनी की उम्मीद लगाए बैठा था उसका हाल अब यह है कि यात्रा मे शामिल होने के लिए श्रद्धालु तलाशे जा रहे हैं।

यात्रा में शामिल होने वालों की संख्या अब 500-600 के बीच सिमट कर रह गई है। हालांकि लगातार खराब  मौसम के कारण लगातार हिचकौले खा रही इस बार की यात्रा अभी तक 3 लाख के आंकड़े को भी नहीं छू पाई है जबकि इंतजाम 8 लाख के लिए किए गए थे।

दरअसल, अमरनाथ गुफा के बाहर इस बार जो मौसम का कहर बार-बार बरप रहा है उसने श्रद्धालुओं के दिलों में दहशत भर दी है। यह बात अलग है कि इस बार आतंकियों का कोई खौफ श्रद्धालुओं में नहीं है पर मौसम की आंख मिचौली से वे ऐसे त्रस्त हुए कि यात्रा का प्रतीक हिमलिंग भी 23 दिनों के बाद ही अंतर्ध्यान हो गया।

कल भी यात्रा में 458 श्रद्धालु शामिल हुए थे। आज भी इसमें 570 ने शिरकत की। पर जम्मू से रवाना होने वाले जत्थों को मौसम के खलल के कारण लगातार रास्ते में रोके जाने के कारण अब श्रद्धालु जम्मू से ही वापस भी लौटने लगे हैं। 

ऐसे कई श्रद्धालुओं से मुलाकात के दौरान उन्होंने हिमलिंग के पिघल जाने पर भी निराशा प्रकट करते हुए कहा था कि इतनी लंबी यात्रा में कष्ट सहने के बाद भी अगर भोले बाबा के दर्शन नहीं होते हैं तो यह दुर्भाग्य ही होगा।

टॅग्स :अमरनाथ यात्राJammu
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

भारतअमरनाथ यात्रा को सुखद बनाने बालटाल मार्ग पर वाहनों को अनुमति देने का मंथन जारी, पिछले साल सुरक्षा के नाम पर हेलिकाप्टर सेवा पर लगाई गई थी रोक

भारतलंदन किड्स प्रीस्कूल बनतालाब, जम्मू में विस्तार, आधुनिक प्रीस्कूल और EYFS पाठ्यक्रम के साथ नई पहल

भारतअमरनाथ यात्रा के लिए सुरक्षा प्रबंधों की कवायद तेज, 70 हजार से डेढ़ लाख तक अर्द्ध सैनिक बलों की होगी तैनाती

पूजा पाठAmarnath Yatra 2026: आज से शुरू हुए अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें CHC नियम और आवेदन की स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह