लाइव न्यूज़ :

अमरिंदर ने जालियांवाला बाग स्मारक ट्रस्ट से कांग्रेस अध्यक्ष को हटाने का विरोध किया

By भाषा | Updated: July 10, 2019 17:01 IST

संस्कृति मंत्री प्रह्लाद सिंह ने सोमवार को लोकसभा में विधेयक को पेश किया। इसमें ट्रस्टी के तौर पर कांग्रेस अध्यक्ष के संदर्भ को ‘खत्म’ करने की मांग की गयी है। इस कदम का मकसद जलियांवाला बाग राष्ट्रीय स्मारक को गैरराजनीतिक बनाना है।

Open in App
ठळक मुद्देइसी तरह का विधेयक पिछली सरकार भी लायी थी लेकिन इसे मंजूरी नहीं मिली और यह निष्प्रभावी हो गया।अमरिंदर ने कहा, ‘‘ट्रस्ट से कांग्रेस पार्टी (अध्यक्ष) को हटाना पूरी तरह गलत है। कांग्रेस जलियांवाला बाग (स्मारक) से स्थापना के दिन से जुड़ी रही है।’’

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने जालियांवाला बाग राष्ट्रीय स्मारक चलाने वाले ट्रस्ट में स्थायी सदस्य से कांग्रेस अध्यक्ष को हटाए जाने के प्रस्ताव वाले विधेयक पर एतराज जताया है।

संस्कृति मंत्री प्रह्लाद सिंह ने सोमवार को लोकसभा में विधेयक को पेश किया। इसमें ट्रस्टी के तौर पर कांग्रेस अध्यक्ष के संदर्भ को ‘खत्म’ करने की मांग की गयी है। इस कदम का मकसद जलियांवाला बाग राष्ट्रीय स्मारक को गैरराजनीतिक बनाना है।

इसी तरह का विधेयक पिछली सरकार भी लायी थी लेकिन इसे मंजूरी नहीं मिली और यह निष्प्रभावी हो गया। अमरिंदर ने कहा, ‘‘ट्रस्ट से कांग्रेस पार्टी (अध्यक्ष) को हटाना पूरी तरह गलत है। कांग्रेस जलियांवाला बाग (स्मारक) से स्थापना के दिन से जुड़ी रही है।’’

ट्रस्ट के अध्यक्ष के रूप में प्रधानमंत्री और कांग्रेस के अध्यक्ष, संस्कृति मंत्री, लोकसभा में विपक्ष के नेता, पंजाब के राज्यपाल और पंजाब के मुख्यमंत्री सदस्य हैं। कर्नल रेजिनाल्ड डायर के नेतृत्व में ब्रिटिश भारतीय सेना ने 13 अप्रैल 1919 को निहत्थे लोगों का जनसंहार किया था।

उसी घटना की याद में केंद्र सरकार ने 1951 में इस स्मारक की स्थापना की थी। उन्होंने राज्य के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू के अब तक बिजली विभाग का प्रभार नहीं संभालने से जुड़े एक सवाल पर मुख्यमंत्री ने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। 

टॅग्स :संसद बजट सत्रकांग्रेसअमरिंदर सिंहराहुल गांधीजलियावाला बाग नरसंहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज