लाइव न्यूज़ :

पंजाब मंत्रिमंडल में फेरबदल की चर्चा के बीच सोनिया से मिले अमरिंदर

By भाषा | Updated: August 10, 2021 20:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 अगस्त पंजाब मंत्रिमंडल में फेरबदल को लेकर चल रही चर्चा के बीच मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की।

सोनिया गांधी के आवास 10 जनपथ पर हुई मुलाकात के बाद अमरिंदर ने कहा कि इस बैठक के दौरान राज्य से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई और यह मुलाकात संतोषजनक रही।

सूत्रों का कहना है कि एक घंटे से अधिक समय तक चली इस मुलाकात के दौरान मंत्रिमंडल में फेरबदल को लेकर मुख्य रूप से चर्चा की गई। इस दौरान पार्टी के प्रदेश प्रभारी हरीश रावत भी मौजूद थे।

बाद में मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार रवीन ठुकराल ने अमरिंदर सिंह के हवाले से ट्वीट किया, ‘‘कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी जी से मिला और राज्य से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा की। उनके साथ बिताया गया एक घंटे का समय बहुत संतोषजनक रहा।’’

उधर, इस मुलाकात के बारे में पूछे जाने पर हरीश रावत ने संवाददाताओं से कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष ने संभवत: सलाह दी है कि संगठन और सरकार मिलकर काम करें तथा मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू को अपने दायरे में रहकर काम करना है, एक दूसरे के साथ सहयोग करना है।

पंजाब प्रदेश कांग्रेस के संगठन में शीर्ष स्तर पर बदलाव के बाद अमरिंदर सिंह ने पहली बार सोनिया से मुलाकात की है। कांग्रेस की राज्य इकाई में कई हफ्तों तक बनी टकराव की स्थिति के बाद पिछले दिनों पूर्व मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट2026 में 579 रन, रियान, किशन और सूर्यकुमार से आगे निकल वैभव?, एक आईपीएल सीज़न में किसी अनकैप्ड बल्लेबाज सर्वाधिक रन, देखिए लिस्ट में कौन शामिल?

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

क्रिकेटकेवल 7 छक्के दूर?, 14 साल बाद टूटेगा गेल रिकॉर्ड?, 2026 में 53 छक्का लगा चुके सूर्यवंशी, विराट, रोहित, अभिषेक, धोनी और किशन का नाम भी नहीं?

पूजा पाठPanchang 20 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 20 May 2026: आज मिथुन राशिवालों को होगी परेशानी, जानें सभी राशियों का भविष्य

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज