लाइव न्यूज़ :

अमर सिंह व अमिताभ बच्चन की बेहद दिलचस्प है दोस्ती की कहानी, पिछले दिनों ट्वीट कर अमिताभ बच्चन से मांगी थी माफी

By अनुराग आनंद | Updated: August 1, 2020 17:33 IST

एक समय अमिताभ बच्चन के घनिष्ठ मित्र रहे अमर सिंह की अमिताभ से दोस्ती और रंजिश की कहानी बेहद दिलचस्प है।

Open in App
ठळक मुद्देअमर सिंह ही थे जिन्होंने एक समय अमिताभ को कर्ज से उबारा और जया बच्चन को राजनीति में लेकर आए थे। अमर सिंह ने कुछ दिनों पहले ही सदी के महानायक अमिताभ बच्चन और उनके परिवार के खिलाफ टिप्पणियों को लेकर ट्विटर पर माफी मांगी थीं।अमर सिंह ने पिछले दिनों ट्वीट कर कहा था कि इस स्टेज में जब जिंदगी और मौत से लड़ रहा हूं, मैं अमित जी और उनके परिवार से माफी मांगता हूं।

नई दिल्ली: समाजवादी पार्टी के पूर्व नेता अमर सिंह का आज सिंगापुर में निधन हो गया है। करीब 6 माह से अमर सिंह सिंगापुर के अस्पताल में ही भर्ती होकर इलाज करवा रहे थे। अभी कुछ दिनों पहले ही समाजवादी पार्टी के पूर्व नेता अमर सिंह ने सिंगापुर के अस्पताल से ही ट्वीट कर सुपरस्टार अमिताभ बच्चन और उनके परिवार से माफी मांगी थीं। 

एक समय अमिताभ बच्चन के घनिष्ठ मित्र रहे अमर सिंह की अमिताभ से दोस्ती और रंजिश की कहानी बेहद दिलचस्प है। अमर सिंह ही थे जिन्होंने एक समय अमिताभ को कर्ज से उबारा और जया बच्चन को राजनीति में लेकर आए थे। 

अमर सिंह ने ट्वीट कर क्या कहा था-

बता दें कि अमर सिंह ने कुछ दिनों पहले ही सदी के महानायक अमिताभ बच्चन और उनके परिवार के खिलाफ टिप्पणियों को लेकर ट्विटर पर माफी मांगी थीं।

अमर सिंह ने पिछले दिनों ट्वीट कर कहा था कि इस स्टेज में जब जिंदगी और मौत से लड़ रहा हूं, मैं अमित जी और उनके परिवार से माफी मांगता हूं। 

अमर सिंह ने ट्वीट कर कहा, 'आज मेरे पिता की पुण्यतिथि है और आज ही के दिन में मुझे अमिताभ बच्चन जी का संदेश मिला। जीवन के इस पड़ाव पर जब मैं जीवन और मृत्यु की लड़ाई लड़ रहा हूं तो मुझे अमित जी और परिवार के खिलाफ अपनी टिप्पणी के लिए खेद है।

ईश्वर सभी को आशीर्वाद दे।' अमर सिंह व अमिताभ की दोस्ती पिछले कुछ सालों से अमर सिंह के विवादित बयानों की वजह से पहले जैसा नहीं था।  

2017 में अमिताभ बच्चन परिवार को लेकर दिया था विवादित बयान-

दरअसल, 2017 में समाजवादी पार्टी में जब कलह हुआ तो मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए अमर सिंह इतना आगे निकल गए कि उन्होंने कुछ ऐसा कह दिया कि अमिताभ बच्चन परिवार के लिए वह बेहद असहज करने वाला था।

बता दें कि एक समय बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन के करीबी दोस्त रहे अमर सिंह ने अमिताभ और जया बच्चन को लेकर चौंकाने वाले खुलासे किए थे।

एक टीवी चैनल दिए इंटरव्यू के दौरान अमर सिंह को जब कहा गया कि आपको समाजवादी पार्टी में कलह के लिए जिम्मेदार बताया जा रहा है तो उन्होंने कहा था कि मुझे सपा के लिए ही नहीं बल्कि अंबानी व बच्चन परिवार में कुछ हो तो जिम्मेवार बताया जाता है।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि 'जब मैं अमिताभ बच्चन से मिला था, उससे पहले अमिताभ और जया अलग रह रहे थे। दोनों जनक और प्रतिक्षा बंगले में अलग-अलग रहते थे। लोग देश में हो रहे हर विवाद के लिए मुझे जिम्मेदार मानते हैं। मैं जया और ऐश्वर्या राय बच्चन वाले विवाद का भी जिम्मेदार नहीं हूं।'

टॅग्स :अमर सिंहअमिताभ बच्चन
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: सचिन के बेटे अर्जुन की शादी में लगा सेलेब्स का जमावड़ा, पत्नी संग पहुंचे क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बिग बी के पड़ोसी का वीडियो हुआ वायरल, शहंशाह से की खास गुजारिश

क्रिकेटVIDEO: हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को अमिताभ बच्चन से मिलवाया, वीडियो वायरल

बॉलीवुड चुस्कीनाना से मिली प्रेरणा, 'इक्कीस' के लिए अगस्त्य नंदा ने देखी अमिताभ बच्चन की 'मेजर साब'

बॉलीवुड चुस्कीDharmendra Death News: ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे?, अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग पोस्ट में लिखा, धरम जी महानता के प्रतीक थे...

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए