लाइव न्यूज़ :

अल्पेश ठाकोर की बीजेपी में शामिल होने की अटकलें तेज, डिप्टी सीएम से की मुलाकात

By भाषा | Updated: May 28, 2019 02:48 IST

Open in App
ठळक मुद्दे बता दें अल्पेश राधनपुर से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़े और जीते थे।उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा तो दे दिया है लेकिन विधायक पद पर अभी भी बने हुए हैं।

गुजरात के ओबीसी नेता अल्पेश ठाकोर ने सोमवार को राज्य के उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल से मुलाकात की। इसके साथ ही ये अटकलें तेज हो गयी हैं कि पूर्व कांग्रेस नेता ठाकोर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकते हैं। पाटन जिले के राधनपुर से विधायक ठाकोर ने 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़ दिया था।

भाजपा सूत्रों ने बताया कि ठाकोर ने पटेल से उनके गांधीनगर स्थित आवास पर मुलाकात की। दोनों के बीच बैठक करीब आधा घंटा तक चली। उन्होंने बताया कि ओबीसी नेता के सहयोगी और कांग्रेस विधायक बयाद धवलसिंह जाला भी बैठक में मौजूद थे। हालांकि बैठक में किन मुद्दों पर बात हुई, इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है।

बार-बार कोशिशों के बावजूद ठाकोर और जाला से संपर्क नहीं हो सका है। इससे पहले कांग्रेस नेताओं ने विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र त्रिवेदी से भेंट कर अल्पेश ठाकोर की विधानसभा सदस्यता रद्द करने की मांग की थी।

 बता दें अल्पेश राधनपुर से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़े और जीते थे। उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा तो दे दिया है लेकिन विधायक पद पर अभी भी बने हुए हैं। उनका कहना है कि क्षेत्र की जनता ने उन्हें चुना है। जब तक जनता चाहेगी वे पद पर बने रहेंगे। अल्पेश ठाकोर ने मीडिया को बताया था कि उन्होंने समाज के निर्देश पर कांग्रेस छोड़ी है. समाज के हर फैसले के मैं साथ हूं। 23 मई के बाद जनता के मुद्दों को लेकर आंदोलन छेड़ने की योजना है।

टॅग्स :लोकसभा चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)गुजरातकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारत अधिक खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला