लाइव न्यूज़ :

70 यात्रियों संग एलायंस एयर के विमान ने बिना इंजन कवर के भरी उड़ान, DGCA ने शुरू की जांच

By मनाली रस्तोगी | Updated: February 9, 2022 14:57 IST

एलायंस एयर के विमान ने बुधवार सुबह मुंबई एयरपोर्ट से बिना इंजन कवर के उड़ान भरी। इस फ्लाइट में 70 यात्री सवार थे। वहीं, नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई से टेक-ऑफ करते समय एलायंस एयर के एक विमान के इंजन के काउलिंग का एक हिस्सा रनवे पर ही गिर गयाहालांकि, एलायंस एयर के विमान ने भुज में सुरक्षित लैंडिंग कर ली हैइस मामले की जांच नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने शुरू कर दी है

मुंबई: आर्थिक राजधानी मुंबई में एक बड़ा विमान हादसा बुधवार सुबह होने से टल गया। बता दें कि मुंबई से टेक-ऑफ करते समय एलायंस एयर के एक विमान के इंजन के काउलिंग का एक हिस्सा रनवे पर ही गिर गया था। हालांकि, एलायंस एयर के विमान ने गुजरात के भुज में सुरक्षित लैंडिंग कर ली है। वहीं, इस मामले की जांच नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि इस दौरान फ्लाइट में 70 यात्री मौजूद थे, जिसमें चार क्रू मेंबर और एक एयरक्राफ्ट मेंटिनेंस इंजीनियर शामिल थे। 

वहीं, समाचार एजेंसी एएनआई को मुंबई एयरपोर्ट के सूत्र ने बताया कि मुंबई से भुज के लिए एलायंस एयर का एक विमान उड़ान भर ही रहा था कि तभी रनवे पर विमान का इंजन कवर गिर गया, जिसके बाद फ्लाइट ने बिना इंजन कवर के ही मुंबई से भुज तक की उड़ान पूरी की। फिलहाल, एएनआई के अनुसार, इस मामले को लेकर डीजीसीए के एक अधिकारी का कहना है कि भुज एयरपोर्ट पर फ्लाइट सुरक्षित उतर गई है और एयरलाइंस के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह हादसा अधिकारियों कहना है कि हो सकता है कि खराब रखरखाव की वजह से हो सकता है। वहीं, एएनआई ने विमानन विशेषज्ञ कैप्टन अमित सिंह के हवाले से कहा, "यदि इंजन कवर का लॉक सुरक्षित नहीं है तो आमतौर पर इंजन के काउलिंग के अलग होने की घटनाएं रखरखाव गतिविधि के बाद होती हैं। चालक दल से यह भी सुनिश्चित करने की अपेक्षा की जाती है कि उड़ान शुरू करने से पहले इंजन के काउलिंग को बैठाया जाए।"

टॅग्स :DGCAमुंबईMumbaiAlliance
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

कारोबारविमान ईंधन की कीमत बढ़ाकर रिकॉर्ड 2,07,341.22 रुपये प्रति किली, जानें जेब पर असर

भारतवीर विक्रम यादव नए DGCA प्रमुख नियुक्त, फैज़ अहमद किदवई DoPT में स्थानांतरित

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर