लाइव न्यूज़ :

दिल्ली-NCR में जानलेवा बना वायु प्रदूषण, सांस लेना हुआ मुश्किल, नोएडा-ग्रेनो के स्कूलों में 5 नवंबर तक छुट्टी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 3, 2019 12:02 IST

प्रदूषण के बेहद खतरनाक स्तर को देखते हुए नोएडा-ग्रेनो के स्कूलों में 5 नवंबर तक छुट्टी कर दी गई है। दिल्ली में पहले से ही स्कूल बंद हैं।

Open in App
ठळक मुद्देप्रदूषण के कारण मुजफ्फरनगर में निर्माण कार्यों पर पांच नवम्बर तक लगी रोक। मौसम विभाग ने सोमवार और मंगलवार को दिन में तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है

राष्ट्रीय राजधानी रविवार सुबह धुंध की चादर में लिपटी रही और इस दौरान न्यूनतम तापमान मौसम के औसत तापमान से चार डिग्री अधिक 18.7 डिग्री सेल्सियस रहा। शहर के अनेक हिस्सों में पिछले चौबीस घंटों में शून्य दशमलव तीन मिलीमीटर हल्की बारिश हुई जिससे हवा में मौजूद खतरनाक वायु प्रदूषकों का स्तर कुछ कम हुआ। लेकिन प्रदूषण का स्तर अब खतरनाक स्तर पर है। प्रदूषण के बेहद खतरनाक स्तर को देखते हुए नोएडा-ग्रेनो के स्कूलों में 5 नवंबर तक छुट्टी कर दी गई है। दिल्ली में पहले से ही स्कूल बंद हैं।

मौसम विभाग के अनुसार सुबह साढ़े आठ बजे दिल्ली में सापेक्ष आर्द्रता 85 प्रतिशत दर्ज की गई। दिन में बादल छाए रहने और बाद में हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है। अधिकतम तापमान 28 डिग्री के आस पास बने रहने का अनुमान है। मौसमविद ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे हवा की गति करीब साढ़े पांच किलोमीटर प्रतिघंटा रही। धुंध के कारण दृश्यता खराब रही। मौसम विभाग ने सोमवार और मंगलवार को दिन में तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है जिससे धुंध से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

प्रदूषण के कारण मुजफ्फरनगर में निर्माण कार्यों पर पांच नवम्बर तक लगी रोक

प्रदूषण के बढ़ते असर को देखते हुए अधिकारियों ने जिले में मंगलवार तक सभी निर्माण कार्यों पर प्रतिबंध लगा दिया है और कागज मिलों तथा ईंट भट्ठों को भी बंद करने का आदेश दिया है। जिले में शनिवार से ही वायु गुणवत्ता और खराब होते हुए अब ‘‘बेहद गंभीर’’ श्रेणी में पहुंच गई है।

अधिकारियों ने बताया कि निर्माण कार्यों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है और कागज की नौ मिलों और 333 ईंट के भट्ठों को भी पांच नवम्बर तक बंद कर दिया गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पी एस मिश्रा ने बताया कि लोग घर के बाहर निकलते समय एहतियात बरतें और मास्क पहनें।

 

टॅग्स :वायु प्रदूषणनॉएडादिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील