लाइव न्यूज़ :

बाढ़ प्रभावित इलाकों में हर संभव मदद पहुंचाई जायेगी: सोरेन

By भाषा | Updated: August 19, 2021 00:15 IST

Open in App

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को यहां बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई दौरा किया और कहा कि बाढ़ प्रभावित इलाकों में सरकार द्वारा हर संभव मदद पहुंचाई जाएगी। उन्होंने बाढ़ प्रभावित इलाकों के हवाई दौरे के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि बाढ़ की विभीषिका का आकलन कर पीड़ितों को मुआवजा दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार बाढ़ से प्रभावित लोगों की सुरक्षा हेतु पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री साहिबगंज जिले में हवाई सर्वेक्षण के बाद बरहेट प्रखंड के फुटबॉल मैदान में विभिन्न योजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास और परिसंपत्ति के वितरण के कार्यक्रम में लोगों को संबोधित कर रहे थे। सोरेन ने कहा कि सरकार बाढ़ से प्रभावित लोगों तक खाद्य सामग्री की आपूर्ति, उनका सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरण, उन्हें मेडिकल सुविधा प्रदान करने जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए तत्पर होकर कार्य कर रही है। इसके साथ ही मवेशियों को सुरक्षित स्थल पर लाने एवं उनके चारे की भी व्यवस्था की जा रही है। मुख्यमंत्री ने साहिबगंज जिले के लिए 35 योजनाओं का शिलान्यास एवं विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में ग्रामीण विकास मंत्री आलमगी आलम, राजमहल सांसद विजय हांसदा, बोरियो विधायक लोबिन हेंब्रम भी उपस्थित थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे माधव लाल सिंह?, 73 वर्ष में निधन

भारतझारखंड: कांग्रेस के द्वारा पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को पार्टी से निकाले जाने के बाद हेमंत सोरेन सरकार बुलडोजर चलाकर किया उनके घर को जमींदोज

कारोबारJharkhand Budget 2026: 1,58,560 करोड़ रुपए का 'अबुआ दिशोम बजट'?, महिला किसान खुशहाली योजना और बनेंगे 5 झारखण्ड बालिका आवासीय विद्यालय, देखिए मुख्य बातें

क्राइम अलर्टझारखंड हालातः बच्चा चोरी की अफवाह और एक जिले से दूसरे जिले नहीं जा रहे लोग?, 7 दिन में 12 से ज्यादा घटनाएं

क्राइम अलर्ट‘डायन’ होने का आरोप लगाकर 12 लोगों ने 32 वर्षीय महिला और 2 माह के नवजात शिशु को पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जलाया, जान बचाकर भागने में सफल गंभीर रूप से झुलसा पति

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज