लाइव न्यूज़ :

अरुणाचल प्रदेश में संक्रमित सारे पुलिसकर्मी स्वस्थ हुए : अधिकारी

By भाषा | Updated: December 16, 2020 15:54 IST

Open in App

ईटानगर, 16 दिसंबर अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 से अब तक संक्रमित हुए सारे पुलिसकर्मी स्वस्थ हो गए हैं। एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजीपी) मधुर वर्मा ने बताया ​कि विभाग के 883 कर्मी संक्रमित हुए थे, जो अब पूरी तरह से स्वस्थ हैं।

वर्मा ने ट्वीट किया, ‘‘बेहद खुशी की बात है कि अरुणाचल प्रदेश पुलिस के अब तक संक्रमित सभी पुलिसकर्मी ठीक हो चुके हैं। कोविड-19 को लेकर सजगता और इससे संबंधित बचाव के नियमों का पालन करना अब भी जारी है।’’

राज्य के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने भी संक्रमण के प्रसार को रोकने में विभाग की सफलता के लिए बधाई दी।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘अरुणाचल प्रदेश पुलिस के अब तक संक्रमित सभी पुलिसकर्मी स्वस्थ हो गए हैं। इस सफलता के लिए अरुणाचल प्रदेश पुलिस को बधाई।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आशा है कि आने वाले दिनों में अरुणाचल प्रदेश भी संक्रमण मुक्त हो जाएगा।’’

वर्तमान में राज्य में 234 लोगों का उपचार चल रहा है और 16,264 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। राज्य में संक्रमण से 55 लोगों की मौत हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटप्रिंस यादव के पहले भारत कॉल-अप पर LSG के मालिक संजीव गोयनका की अविस्मरणीय प्रतिक्रिया

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल