लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश: रमजान में सरकारी दफ्तरों में मुस्लिम कर्मचारियों को मिलेगी एक घंटे पहले छुट्टी, राज्य सरकार ने लिया फैसला

By रुस्तम राणा | Updated: April 7, 2022 15:49 IST

आंध्र प्रदेश में सभी सरकारी कर्मचारी, शिक्षक, ठेका कर्मचारी, जो इस्लाम मजहब को मानते हैं, उन्हें 3 अप्रैल से 2 मई तक रमजान के महीने के दौरान सभी कार्य दिवसों में शाम को एक घंटे पहले कार्यालय या स्कूल छोड़ने की अनुमति है।

Open in App
ठळक मुद्देरमजानभर सभी कार्य दिवसों में मुस्लिम कर्मचारिओं को मिलेगी एक घंटे पहले छुट्टीआंध्र प्रदेश सरकार ने इस संबंध में गुरुवार को किया सर्कुलर जारी

चेन्नई: आंध्र प्रदेश में सभी सरकारी दफ्तरों में मुस्लिस कर्मचारियों को रमजान के दिनों में 1 एक घंटे पहले ऑफिस से छुट्टी मिलेगी। राज्य सरकार ने इस संबंध में गुरुवार को यह फैसला लिया है। इस संबंध में राज्य के मुख्य सचिव डॉक्टर समीर शर्मा द्वारा एक सर्कुलर जारी किया गया है। सर्कुलर में कहा गया है कि सभी सरकारी कर्मचारी, शिक्षक, ठेका कर्मचारी, जो इस्लाम मजहब को मानते हैं, उन्हें 3 अप्रैल से 2 मई तक रमजान के महीने के दौरान सभी कार्य दिवसों में शाम को एक घंटे पहले कार्यालय / स्कूल छोड़ने की अनुमति है।

दिल्ली जल बोर्ड ने शॉर्ट लीव देने के फैसले को लिया था वापस

इससे पहले राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रमजान के मौके पर दिल्ली जल बोर्ड ने अपने सभी मुस्लिम कर्मचारियों को 2 घंटे की शॉर्ट लीव देने का फैसला किया था लेकिन फिर बाद में इस फैसले को वापस भी ले लिया। इस संबंध में दिल्ली जलबोर्ड ने बीते मंगलवार को अपना सर्कुलर जारी किया, जिसमें यह कहा गया कि रमजान के लिए मुस्लिम कर्मचारिओं को दी जाने वाली शॉर्ट लीव के निर्णय को तत्काल रूप से वापस लिया जाता है।

3 अप्रैल से 2 मई तक रहेगा रमजान माह

आपको बता दें कि इस समय रमजान का पाक महीना चल रहा है। मुस्लिम समुदाय के लोग इस पूरे महीने रोजा रखकर अल्लाह की इबादत करते हैं। सुबह सहरी के वक्त से लेकर शाम को इफ्तार तक रोजा रखा जाता है, इस दौरान अन्न-जल ग्रहण नहीं किया जाता है। 3 अप्रैल से रोजा शुरू हुए थे और 2 मई को ये समाप्त होंगे।

टॅग्स :आंध्र प्रदेशरमजानइस्लाम
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

भारतदेश के इस राज्य ने जनसंख्या बढ़ाने के लिए तीसरे बच्चे पर ₹30,000 और चौथे बच्चे पर ₹40,000 का नकद प्रोत्साहन देने की घोषणा की

भारतमहाराष्ट्र, गुजरात, मप्र, राजस्थान, असम, दिल्ली, बिहार, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश और बंगाल के सीएम ने काफिले के वाहन की संख्या की कम?, पीएम मोदी की अपील पर अमल?

विश्वअमेरिका में बेरोजगार चंदू ने की सुसाइड, कर्ज में डूबा पिता शव का कर रहा इंतजार?, कई हफ्तों से नौकरी की तलाश...

कारोबारगूगल आंध्र प्रदेश में बनाएगा $15 बिलियन का AI डेटा सेंटर, सीएम एन. चंद्रबाबू नायडू ने रखी आधारशिला

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज