लाइव न्यूज़ :

आरपीएफ जवान ने ट्रेन की चपेट में आई बुजुर्ग की बचाई जान, रेलमंत्री पीयूष गोयल ने शेयर किया वीडियो

By दीप्ती कुमारी | Updated: June 26, 2021 14:27 IST

सोशल मीडिया पर रेलमंत्री पीयूष गोयल ने एक वीडियो शेयर किया है , जिसमें एक आरपीएफ जवान ट्रेन की चपेट में आने वाले बुजुर्ग की जान बचा ली । सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है ।

Open in App
ठळक मुद्देआरपीएफ जवान ने ट्रेन की चपेट में आने वाले बुजुर्ग की बचाई जान रेलमंत्री पीयूष गोयल ने जवान की सतर्कता की तारीफ की लोगों ने कहा- सुरक्षाकर्मियों को हमारा सलाम

मुंबई : ऐसे तो सोशल मीडिआ पर कई वीडियो वायरल होते रहते हैं लेकिन कुछ वीडियोज ऐसे होते है , जिन्हें देखकर हमें हमारे जवानों पर गर्व महसूस होता है । ऐसा ही एक वीडियो रेलमंत्री पीयूष गोयल ने भी शेयर किया है , जिसे देखकर लोग ढेरो कमेंट और लाइक कर रहे हैं । दरअसल इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे एक आरपीएफ जवान ट्रेन की चपेट में आए बुजुर्ग व्यक्ति की जान बचाता है और उसे खींच कर ट्रेन से दूर करता है ताकि उसकी जान बच सके । आऱपीएफ की इस सतर्कता और बहादूरी की सभी तारीफ कर रहे हैं । 

रेलमंत्री ने ट्वीट कर कहा , 'सेवा और सुरक्षा को प्रतिबद्ध आरपीएफ : दादर, मुंबई में चलती ट्रेन से पैर फिसलने के कारण एक बुजुर्ग को  आरपीएफ कर्मचारी ने अपनी सतर्कता से ट्रेन की चपेट में आने से बचाया । मुझे आरपीएफ के कर्मचारियों पर गर्व है , जिनके त्वरित एक्शन ने एक अमूल्य जीवन को बचाया । '

पोस्ट किए जाने के बाद से अबतक इस वीडियो को लगभग 70 हजार बार देखा जा चुका है । लोग आरपीएफ जवान की खूब तारीफ कर रहे हैं । साथ ही इस वीडियो को शेयर भी कर रहे हैं । एक यूजर ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा , प्लेटफॉर्म सुरक्षा करने वाले सभी जवान एक विजेता है , जिन्होंने अपनी सतर्कता से अब तक कई जिंदगियां बचाई । उन सभी जवानों को मेरा सलाम ।  

टॅग्स :पीयूष गोयलवायरल वीडियोरेलवे प्रोटेक्शन फ़ोर्स
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी