लाइव न्यूज़ :

अक्षय कुमार ने सीएम पुष्कर सिंह धामी से की मुलाकात, बने उत्तराखंड के ब्रांड एंबेसडर, देखिए तस्वीरें

By मनाली रस्तोगी | Updated: February 7, 2022 10:32 IST

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को कहा कि एक कलाकार के साथ-साथ अक्षय कुमार एक अच्छे इंसान भी है। हमने उनसे कहा और वे तैयार हो गए हैं। वे उत्तराखंड के लिए ब्रांड एंबेसडर के रूप में काम करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देबॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने आज उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कीएक्टर को उत्तराखंडी टोपी और शॉल पहने हुए देखा गयाअक्षय कुमार उत्तराखंड के ब्रांड एंबेसडर के रूप में भी काम करेंगे

देहरादून: उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। इस बीच बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने सोमवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, अक्षय आज सुबह सीएम धामी से मिलने के लिए देहरादून में उनके आवास पर पहुंचे। यहां एक्टर को उत्तराखंडी टोपी और शॉल पहने हुए देखा गया। बता दें कि सीएम धामी के साथ अक्षय कुमार की तस्वीरें सामने आई हैं।

वहीं, बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमने उन्हें (अक्षय कुमार को) एक प्रस्ताव दिया था, उन्होंने इसे स्वीकार कर लिया है। वह उत्तराखंड के ब्रांड एंबेसडर के रूप में भी काम करेंगे। बता दें कि उत्तराखंड में एक चरण में मतदान होना है। ऐसे में यहां 14 फरवरी को 70 विधानसभा सीटों पर वोटिंग होगी, जबकि 10 मार्च को नतीजे सामने आएंगे।

मालूम हो, अक्षय कुमार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केदारनाथ मंदिर की प्रतिमूर्ति भी भेंट की है। गौरतलब है कि कई दिनों से एक्टर अपनी फिल्म की शूटिंग मसूरी में कर रहे हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुलप्रीत भी उनके साथ शूटिंग के लिए पहुंचीं हैं। बताते चलें कि आए दिन फिल्मों की शूटिंग के लिए बॉलीवुड सेलेब्स मसूरी आते-जाते रहते हैं। यहां कई बड़ी फिल्मों की शूटिंग हो चुकी है।

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022अक्षय कुमारपुष्कर सिंह धामीBJPउत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो