लाइव न्यूज़ :

तेज प्रताप के करीबी आकाश यादव लोजपा के पारस नीत धड़े में शामिल हुए

By भाषा | Updated: August 27, 2021 20:30 IST

Open in App

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता आकाश यादव ने शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के पशुपति कुमार पारस के नेतृत्व वाले धड़े का दामन थाम लिया। उन्हें लोजपा की राष्ट्रीय युवा इकाई का प्रमुख बनाया गया है। राजद की बिहार की युवा इकाई के प्रमुख आकाश को एक विवाद के बाद पद से हटा दिया गया था और इससे तेज प्रताप यादव बेहद नाराज हो गए थे। आकाश यहां पारस की मौजूदगी में लोजपा में शामिल हुए और उन्होंने राजद नेतृत्व पर अपमानित करने का आरोप लगाया। राजद प्रमुख लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेज प्रताप के करीबी माने जाने वाले आकाश को ऐसे पोस्टर लगाने पर जिनमें लालू के छोटे बेटे तेजस्वी यादव की तस्वीर नहीं थी, पद से हटा दिया गया था। राजद की बिहार इकाई के प्रमुख जगदानंद सिंह द्वारा आकाश यादव को हटाने पर तेज प्रताप की नाराजगी खुलकर सामने आई थी और उन्होंने सिंह को ‘हिटलर’ बताया था। उन्होंने इस मामले पर कई कड़ी टिप्पणी कीं लेकिन तेजस्वी ने इस पर चुप्पी साधे रखी। पारस ने कहा कि आकाश यादव की मौजूदगी से पार्टी मजबूत होगी। लोजपा सांसद प्रिंस राज ने आकाश का स्वागत किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टीः बाहुबली सूरजभान सिंह के छोटे भाई पूर्व सांसद चंदन सिंह नए अध्यक्ष?, पशुपति कुमार पारस ने किया ऐलान

भारतपशुपति कुमार पारस से मिले राजद नेता सूरजभान सिंह, दही-चूड़ा भोज में शिरकत, बिहार विधानसभा चुनाव के बाद सियासी समीकरण में बदलाव

भारतबिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में दिखा मतदाताओं में गजब का उत्साह, कई जगह दिखा टकराव भी

भारतबिहार महागठबंधनः कहां फंस रहा पेंच?, आज दिल्ली में बैठक, 1-2 दिन में सीट बंटवारे पर फैसला, कांग्रेस को नहीं मिलेंगी 70 सीट

भारतरामविलास पासवान की पुण्यतिथिः पशुपति कुमार पारस ने किया प्रण?, चिराग पासवान को सभी सीट पर मात दूंगा, परिवार में दरार और बढ़ी

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज