लाइव न्यूज़ :

एजेपी ने असम के मुख्यमंत्री, वरिष्ठ भाजपा नेताओं के खिलाफ शिकायतें दर्ज कराईं

By भाषा | Updated: August 22, 2021 21:54 IST

Open in App

असम के विपक्षी दल असम जातीय परिषद (एजेपी) ने रविवार को केंद्रीय मंत्रियों सर्बानंद सोनोवाल और रामेश्वर तेली तथा मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा पर राज्य में भाजपा की ‘जन आशीर्वाद यात्रा’ के दौरान कथित रूप से कोविड-19 प्रोटोकॉल का उल्लंघन होने के मामले में अनेक थानों में कई शिकायतें दर्ज कराईं। असम सरकार के मंत्रियों बिमल बोरा और जोगेन मोहन, सांसदों कामाख्या प्रसाद तासा, तपन कुमार गोगोई, दिलीप सैकिया, पल्लब लोचन दास और क्वीन ओझा, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भाबेश कलीता तथा कामरूप के महानगर उपायुक्त बिस्वजीत पेगू के खिलाफ भी शिकायतें दर्ज कराई गयीं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शिकायतें दिसपुर, लातासिल और अन्य थानों में दर्ज कराई गयीं। शिकायत के अनुसार, ‘‘भाजपा की राज्य इकाई ने एक ‘जन आशीर्वाद यात्रा’ आयोजित की जिसमें सरकारी अधिकारियों ने भी सर्बानंद सोनोवाल का स्वागत करने के लिए भाग लिया। इसमें 200 से अधिक लोगों ने मानक संचालन प्रक्रियाओं का पूरी तरह उल्लंघन करते हुए भाग लिया।’’ एजेपी ने आरोप लगाया कि लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय विमानपत्तन, डॉ भूपेन हजारिका स्मारक और अन्य स्थानों पर बड़ी संख्या में लोगों के मौजूद होने की वजह से प्रोटोकॉल का उल्लंघन हुआ।इस बारे में जब गुवाहाटी पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी से संपर्क किया गया तो उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि वे इस समय शिकायतों की पड़ताल कर रहे हैं और इनमें कोई आधार होने पर ही मामला दर्ज किया जाएगा। केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल के गुवाहाटी पहुंचने के साथ शनिवार को भाजपा की तीन दिवसीय ‘जन आशीर्वाद यात्रा’ शुरू हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार