लाइव न्यूज़ :

अजित पवार को उप मुख्यमंत्री का पद लेकिन गृह मंत्रालय नहीं, जानें एनसीपी ने क्या लिया फैसला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 25, 2019 08:32 IST

एनसीपी कोटे से दिलीप पाटिल, अदिति तटकरे, राजेंद्र शिंगने, राजेश टोपे और माणिक कोकाटे को मंत्री बनाया जा सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देशिवसेना की ओर से प्रकाश अबितकर, गुलाब पाटिल, दादा भिसे, उदय सामंत, संजय राठौड़ और अब्दुल सत्तार को मंत्री बनाया जा सकता है।सरकार में कांग्रेस को विधानसभा स्पीकर के पद के अलावा 13 मंत्रियों की हिस्सेदारी मिलेगी।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे 30 दिसंबर को बहुप्रतीक्षित कैबिनेट विस्तार करने जा रहे हैं। कैबिनेट में एनसीपी प्रमुख शरद पवार के भतीजे अजित पवार भी शामिल होंगे। अजित पवार को उप मुख्यमंत्री का पद दिया जाएगा। हालांकि उन्हें गृह मंत्रालय का प्रभार नहीं मिलेगा। 

28 नवंबर को उद्धव ठाकरे के साथ कुल एनसीपी-शिवसेना-कांग्रेस के दो-दो नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली थी। शिवसेना कोटे से एकनाथ शिंदे के पास अभी गृह मंत्रालय का प्रभार है। टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी खबर के अनुसार, भले ही शिंदे गृह मंत्री हैं लेकिन जल्द ही यह जिम्मेदारी एनसीपी के किसी नेता को दी जाएगी।

एनसीपी के वरिष्ठ नेता मानते हैं कि उद्धव ठाकरे के साथ ही शिवाजी पार्क में अजित शपथ ले सकते थे और महाविकास आघाड़ी सरकार में शामिल होते। हालांकि एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने निर्णय लिया कि बीजेपी नेता देवेंद्र फड़नवीस के साथ हाथ मिलाने की गलती का एहसास अजित को होना चाहिए।

अजित पवार ने 23 नवंबर को एक अप्रत्याशित फैसले में देवेंद्र फड़नवीस के साथ हाथ मिलाकर उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। हालांकि 80 घंटे के अंदर ही फड़नवीस सरकार गिर गई। एनसीपी के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि अजित पवार को जल संसाधन विभाग सौंपा जाएगा जो वह पहले भी संभालते थे। अजित पवार ने एनसीपी नेतृत्व से कहा है कि वह जल संसाधन और गृह विभाग के इतर वित्त विभाग देखने को इच्छुक हैं।

एनसीपी ये नेता बनेंगे मंत्री

अजित पवार के अलावा एनसीपी कोटे से दिलीप पाटिल, अदिति तटकरे, राजेंद्र शिंगने, राजेश टोपे और माणिक कोकाटे को मंत्री बनाया जा सकता है।

सरकार में कांग्रेस को विधानसभा स्पीकर के पद के अलावा 13 मंत्रियों की हिस्सेदारी मिलेगी। सरकार में पहले ही से बालासाहेब थोराट और नितिन राउत शामिल हैं। सूत्रों के अनुसार, अशोक चव्हाण और अमित देशमुख के नामों को अंतिम रूप दे दिया गया है, जबकि शेष नामों को पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी द्वारा मंजूरी का इंतजार है।

वहीं शिवसेना की ओर से प्रकाश अबितकर, गुलाब पाटिल, दादा भिसे, उदय सामंत, संजय राठौड़ और अब्दुल सत्तार को मंत्री बनाया जा सकता है।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव नतीजे 24 अक्टूबर को आए थे। बीजेपी को 105, शिवसेना को 56, एनसीपी को 54 और कांग्रेस को 44 सीटें मिली थी। शिवसेना ने बीजेपी के साथ गठबंधन तोड़कर एनसीपी-कांग्रेस के साथ मिलकर सरकार बनाई।

टॅग्स :अजित पवारउद्धव ठाकरेशरद पवारदेवेंद्र फड़नवीसमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप