लाइव न्यूज़ :

बढ़ सकती है अजीत पवार की मुश्किलें, दिल्ली में खुली सिंचाई घोटाले की फाइल, सूचनाएं जूटा रहीं केंद्रीय एजेंसी

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 16, 2020 08:10 IST

नागपुर और अमरावती एसआईटी के पास करीब 15 मामलों की जांच प्रलंबित है. उनपर आगामी दिनों में मामले दर्ज होना तय है.

Open in App
ठळक मुद्देदोनों एसीआईटी ने अबतक सिंचाई घोटाले में 24 मामले दर्ज किए है. सिंचाई घोटाले को लेकर हाल में राज्य की राजनीति गरमाई हुई है.

जगदीश जोशी

सिंचाई घोटाले में मुंबई के आदेश पर एसीबी ने भले ही उपमुख्यमंत्री अजीत पवार को 'क्लिन चिट' दे दी है लेकिन दिल्ली के आदेश पर 'क्लिन बोल्ड' करने की तैयारी आरंभ हो गई है. बीते एक पखवाड़े से दिल्ली में सिंचाई घोटाले को लेकर बैठकों का दौर चल रहा है. घोटाले का गहन अध्यन करके रूपरेखा बनाई जा रही है. आगामी कुछ दिनों में बैठकों का सामने आनेवाला है. ज्ञात हो कि सिंचाई घोटाले को लेकर हाल में राज्य की राजनीति गरमाई हुई है.

2011 में सीएजी ने भी 7 हजार करोड़ से अधिक का घोटाला होने की रिपोर्ट दी थी. 2012 में एक जनहीत याचिका में 70 हजार करोड़ का घोटाला होने का दावा किया गया है. इसपर तत्कालीन देवेंद्र फड़नवीस सरकार ने अदालत में अपना पक्ष रखते हुए अजीत पवार, छगन भुजबल और सुनील तटकरे की जांच करने का आश्वासन दिया था. इसकी नागपुर और अमरावती के एसीबी को जांच सौंपकर एसआईटी का गठन किया गया था. दोनों एसीआईटी ने अबतक सिंचाई घोटाले में 24 मामले दर्ज किए है.

इन मामलों 200 करोड़ की धोखाधड़ी और गबन होने का सामने आया है. उनमें अधिकारी और ठेकेदार सहित 50 से अधिक लोगों को आरोपी बनाया गया है. नागपुर और अमरावती एसआईटी के पास करीब 15 मामलों की जांच प्रलंबित है. उनपर आगामी दिनों में मामले दर्ज होना तय है. जिससे घोटाले की राशि 300 करोड़ से अधिक होना तय माना जा रहा है.

टॅग्स :अजित पवारमहाराष्ट्रउद्धव ठाकरेलोकमत समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज