लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में बड़ी सियासी हलचल, 29 विधायकों के साथ अजित पवार महाराष्ट्र सरकार में शामिल होंगे, राजभवन पहुंचे: सूत्र

By रुस्तम राणा | Updated: July 2, 2023 14:23 IST

सूत्रों के हवाले से खबर है कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अजित पवार 29 नेताओं के साथ महाराष्ट्र सरकार में शामिल होने की उम्मीद है। पवार भाजपा के देवेन्द्र फड़णवीस के साथ उपमुख्यमंत्री पद साझा करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देसूत्र ने कहा- अजित पवार 29 नेताओं के साथ महाराष्ट्र सरकार में शामिल होने की उम्मीद पवार भाजपा के देवेन्द्र फड़णवीस के साथ उपमुख्यमंत्री पद साझा करेंगेइससे पूर्व महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता के रूप में पद छोड़ने की इच्छा व्यक्त कर चुके हैं पवार

मुंबई: महाराष्ट्र में बड़ी सियासी हलचल होने की खबरें सामने आई हैं। सूत्रों के हवाले से खबर है कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अजित पवार 29 नेताओं के साथ महाराष्ट्र सरकार में शामिल होने की उम्मीद है। पवार भाजपा के देवेन्द्र फड़णवीस के साथ उपमुख्यमंत्री पद साझा करेंगे। यह कदम पवार द्वारा सार्वजनिक रूप से महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता के रूप में पद छोड़ने की इच्छा व्यक्त करने के कुछ ही दिनों बाद आया है।

इस बीच राकांपा नेता अजित पवार विधायकों संग राजभवन पहुंच गए हैं। सूत्र के अनुसार, अजित पवार पटना में विपक्षी एकता बैठक में मंच साझा करने और राहुल गांधी के साथ सहयोग करने के शरद पवार के "एकतरफा" फैसले से "नाराज" थे। 

इससे पहले आज, राकांपा विधायकों के एक समूह ने अजीत पवार के मुंबई आवास पर मुलाकात की, जहां पार्टी की कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले और वरिष्ठ नेता छगन भुजबल भी उपस्थित थे। बैठक में प्रदेश पार्टी अध्यक्ष जयंत पाटिल मौजूद नहीं थे। इस बीच, शरद पवार ने पुणे में पत्रकारों से कहा कि उन्हें मुंबई की बैठक की जानकारी नहीं थी। राकांपा प्रमुख ने यह भी कहा कि विपक्ष के नेता के तौर पर अजित पवार विधायकों की बैठक बुला सकते हैं।

अजित पवार के आधिकारिक आवास 'देवगिरि' पर हुई बैठक में राकांपा के वरिष्ठ नेता छगन भुजबल और पार्टी की कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले मौजूद थे, जबकि प्रदेश पार्टी अध्यक्ष जयंत पाटिल मौजूद नहीं थे। बैठक में कुछ विधायक भी मौजूद थे। 

इस बीच, शरद पवार ने पुणे में पत्रकारों से कहा कि उन्हें मुंबई की बैठक की जानकारी नहीं थी। उन्होंने कहा, ''6 जुलाई को मैंने वरिष्ठ नेताओं की बैठक बुलाई है और इसमें पार्टी से जुड़े फैसलों पर चर्चा की जाएगी। 

टॅग्स :अजित पवारNCPशरद पवारमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'