लाइव न्यूज़ :

एआईयूडीएफ विधायक फणीधर तालुकदार देंगे इस्तीफा, भाजपा में होंगे शामिल

By भाषा | Updated: August 29, 2021 22:51 IST

Open in App

विपक्षी एआईयूडीएफ विधायक फणीधर तालुकदार ने रविवार को कहा कि वह अगले सप्ताह सत्तारूढ़ भाजपा में शामिल होने के लिए पार्टी और विधानसभा से इस्तीफा देंगे। तालुकदार कांग्रेस के रूपज्योति कुर्मी और सुशांत बोरगोहेन के बाद इस्तीफा देने वाले और भाजपा का हिस्सा बनने वाले तीसरे विधायक हैं। उन्होंने विस्तृत जानकारी दिए बिना संवाददाताओं से कहा, "मैंने अपनी पार्टी से इस्तीफा देने का फैसला किया है। मैं एक सितंबर को भाजपा में शामिल होऊंगा।" तालुकदार ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (एआईयूडीएफ) से पहली बार विधायक बने हैं। वह भवानीपुर निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं, और पहले के विधानसभा चुनावों में कई बार इस सीट से असफल रहे हैं। एआईयूडीएफ उम्मीदवार के रूप में, उन्होंने सत्तारूढ़ गठबंधन में सहयोगी असम गण परिषद के उम्मीदवार रंजीत डेका को हराया था, जो पार्टी के एकमात्र हिंदू विधायक बने, जिनके पास मुख्य रूप से मुस्लिम आधार है। तालुकदार के इस्तीफे के बाद 126 सदस्यीय सदन में एआईयूडीएफ की संख्या घटकर 15 रह जाएगी। वर्तमान में, भाजपा के पास 60 विधायक हैं, लेकिन प्रभावी संख्या 59 है, क्योंकि केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने अभी तक विधानसभा से इस्तीफा नहीं दिया है। सत्तारूढ़ गठबंधन में सहयोगी अगप के नौ और यूपीपीएल के पांच विधायक हैं। कांग्रेस विधायकों की संख्या 27 है। अब छह सीटों पर उपचुनाव होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार