लाइव न्यूज़ :

ऐश्वर्या से तलाक मामले पर नरम पड़े तेज प्रताप, घर पर किया जा रहा बेसब्री से इंतजार, ससुराल में भी बढ़ी चहल-पहल

By एस पी सिन्हा | Updated: November 22, 2018 18:54 IST

शादी के महज पांच महीने बाद ही तलाक की अर्जी देकर तेज प्रताप ने अपने फैसले पर अडिग रहते हुए कोर्ट में लड़ाई लड़ने का ऐलान तक कर दिया था। उनकी इस जिद पर सबको आश्चर्य हुआ था तो वहीं तेज प्रताप ने अपनी पत्नी और अपने बीच के संबंधों को लेकर खुलासा भी कर दिया था। 

Open in App

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे व पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप के अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय से तलाक के मुद्दे पर नरम रूख अपनाये जाने की खबर के बीच तेज प्रताप के ससुराल में सक्रियता बढ़ गई है। अब तक के माहौल में आई रूखापन के बाद अब थोड़ी चहल-पहल की स्थिती बनती दिख रही है। हालांकि, अभी यह कोई कुछ खुलकर बोलने को तैयार नहीं दिखता है कि सात जन्मों का कसम खाने वाले तेज-ऐश एक रहेंगे या उनका साथ छूट जाएगा। 

इस बीच, पटना में राबड़ी देवी के साथ ही ऐश्वर्या राय, उनके पिता चंद्रिका राय और मां पूर्णिमा राय भी बेसब्री से तेज प्रताप के घर लौटने का इंतजार कर रहे हैं। अब ये देखना है कि क्या तेज प्रताप पटना आने के बाद अपने तलाक की अर्जी के मामले पर सबसे बात करते हैं या फिर सबके समझाने का उन पर कोई असर होता है या वो सात जन्मों का साथ निभाने वाले अपने वचन को तोड़ देते हैं। कारण कि उनके मूड पर किसी को भी भरोसा नहीं हो पा रहा है। 

तेज प्रताप अपने मूड के आदमी हैं और कब, कहां और क्या कर दें यह समझ पाना किसी के लिए संभव नहीं हो पाता। वैसे वह अपनी मां राबड़ी देवी की ही बात मानते हैं, ऐसे में यह माना जा रहा है कि राबड़ी देवी का ही प्रभाव है कि तलाक के विषय पर वह पुनर्विचार करने के लिए शायद तैयार हुए हैं। 

यहां बता दें कि तेज प्रताप ने तलाक के लिए अर्जी दाखिल की थी और कहा था कि मैं अब अपनी पत्नी के साथ नहीं रह सकता। अब इस मामले की सुनवाई 29 नवंबर को कोर्ट में होनी है। ऐसे में सबकी निगाहें इस सुनवाई पर टिकी हैं कि क्या तेज प्रताप अपनी अर्जी वापस ले कर मामले को खत्म करते हैं या सात जन्मों का वचन बीच में हीं टूट जायेगा? 

उल्लेखनीय है कि दो नवंबर को पटना सिविल कोर्ट में पत्नी ऐश्वर्या राय से तलाक की अर्जी दायर करने के बाद तेज प्रताप यादव ने लालू परिवार पर मुसीबतों का बोझ डाल दिया है। वो अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय को तलाक देने की जिद पर अड़े हैं। उन्हें मनाने की तमाम कोशिशें जारी हैं और अब रास्ता निकलता भी दिख रहा है। लेकिन अब अंतिम फैसला वही लेंगे।

शादी के महज पांच महीने बाद ही तलाक की अर्जी देकर तेज प्रताप ने अपने फैसले पर अडिग रहते हुए कोर्ट में लड़ाई लड़ने का ऐलान तक कर दिया था। उनकी इस जिद पर सबको आश्चर्य हुआ था तो वहीं तेज प्रताप ने अपनी पत्नी और अपने बीच के संबंधों को लेकर खुलासा भी कर दिया था। 

तेज प्रताप का कहना था कि वो साउथ पोल है तो मैं नॉर्थ पोल हूं, ऐसे में उसका-मेरा साथ चल ही नहीं सकता। उन्होंने कहा है कि वह अपनी पत्नी के साथ घुट-घुट कर नहीं जीना चाहते हैं। तेज प्रताप ने एक के बाद एक लगातार बयान दिया, जिसमें उन्होंने पत्नी पर मानसिक प्रताडना का आरोप लगाया। साथ ही अपने परिवार को भी लपेटते हुए कहा कि लोगों ने मेरी शादी जबरदस्ती करवाई है। 

अपने बयान में उन्होंने साफ कहा था कि मेरे और ऐश्वर्या के बीच सुलह की कोई गुंजाइश ही नहीं है। उन्होंने परिवार पर भी आरोप लगाते हुए यहां तक कह डाला है कि सभी ऐश्वर्या के के साथ हैं, मेरा साथ कोई नहीं दे रहा। तलाक की अर्जी दाखिल करने के बाद तेज प्रताप पिता लालू से मिलने रिम्स पहुंचे, वहां लालू के समझाने का भी उनपर असर नहीं हुआ। वह रांची से सीधा वृंदावन-मथुरा की यात्रा पर निकल पडे और अभी मंदिरों में भगवत्भक्ति में लीन हैं। 

हालांकि, उन्होंने अपनी मां राबड़ी देवी को फोन पर आश्वस्त किया है कि वो कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान करने के बाद 23 नवंबर यानि कल पटना लौट आएंगे। इधर, लालू यादव की भी इस घटना के बाद लगातार तबीयत बिगड़ती जा रही है। लालू का शुगर लेवल बढ़ गया है और उनके पैर में भी फोडा हो गया है, जिसकी वजह से वो खुद से चल भी नहीं पा रहे हैं। पिता की ऐसी हालत और परिवार के लोगों के समझाने का हो सकता है कि तेजप्रताप पर कोई असर हो? 

टॅग्स :तेज प्रताप यादवलालू प्रसाद यादवबिहारराबड़ी देवी
Open in App

संबंधित खबरें

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

भारत अधिक खबरें

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल