लाइव न्यूज़ :

नहीं काम कर रहा Airtel: दिल्ली, कोलकाता, मुंबई समेत कई शहरों में हुई एयरटेल की सेवाएं ठप, ब्रॉडबैंड से लेकर मोबाइल नेट सब प्रभावित

By आजाद खान | Updated: February 11, 2022 15:21 IST

एयरटेल ने ट्वीट कर कहा, ''हमारी इंटरनेट सेवाओं में कुछ देर के लिए व्यवधान आया और इससे आपको हुई असुविधा के लिए हमें गहरा खेद है।''

Open in App
ठळक मुद्देAirtel का नेटवर्क कई शहरों में आज डाउन है।यूजर सोशल मीडिया पर इसकी शिकायत भी कर रहे हैं। एयरटेल ने ट्वीट कर कहा है कि उसे इस आउटेज की जानकारी मिली है।

Airtel is Down:एयरटेल का नेटवर्क कई शहरों में अभी डाउन चल रहा है। इसके ठप होने तुरंत होने के बाद यूजर्स ने इसकी शिकायत करना शुरू कर दिया था। यूजर्स लगातार सोशल मीडिया पर अपने परेशानी को बयान कर रहे हैं। यूजर के मुताबिक, उन्हें अपने शहर में मोबाइल इंटरनेट और कॉलिंग में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आपको बता दें कि दिल्ली, जयपुर, कोलकाता जैसे अन्य शहरों में एयरटेल का नेटवर्क डाउन चल रहा है। इसके साथ कई और यूजर ने यह भी दावा किया है एयरटेल थैंक्स एप भी सही से काम नहीं कर रहा है।

क्या कहा कंपनी ने

एयरटेल ने ट्वीट करके कहा है कि उसे आउटेज की जानकारी मिली है और वह इस पर काम भी कर रही है। कंपनी ने कहा है, 'हमारी इंटरनेट सेवाओं में कुछ देर के लिए व्यवधान आया और इससे आपको हुई असुविधा के लिए हमें गहरा खेद है। अब सब कुछ सामान्य हो गया है, क्योंकि हमारी टीमें हमारे ग्राहकों को एक शानदार अनुभव देने के लिए लगातार काम करती हैं।'

सर्वर है सुबह 11:30AM बजे से डाउन

Outage ट्रैकर downdetector के अनुसार, एयरटेल की यह सेवा सुबह 11:30AM बजे से डाउन है। सुबह 11:30AM बजे से Airtel इंटरनेट काफी प्रभावित रहा है। इसके साथ यूजर को कॉल में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। 

जियो की हुई थी सेवा ठप

कुछ दिन पहले भी जियो की सेवा पूरी ठप हो गई थी। इसके कारण मुंबई, ठाणे और नवी मुंबई एरिया में जियो से कॉल नहीं लग रहे थे। इसकी इंटरनेट सेवाएं भी ठप पड़ी हुई थी। जियो की सेवा ठप होने के बाद यूजर ने इसकी शिकायत ट्विटर के माध्यम से की थी। इसके बाद कंपनी ने सफाई ने भी दी थी। वहीं इसके लिए जियो ने दो दिन का फ्री कॉलिंग और इंटरनेट की सेवाएं भी देने की बात कही है।

टॅग्स :एयरटेलजियोNew Delhiमुंबईकोलकाता
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: मुंबई में पेट्रोल की कीमत 107 और डीजल दाम बढ़कर 94 रुपये?, सप्ताह में दूसरी बार कीमतों में बढ़ोतरी

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज