लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में वायु गुणवत्ता ‘गंभीर’ श्रेणी में, न्यूनतम तापमान में वृद्धि

By भाषा | Updated: December 2, 2021 11:00 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो दिसंबर राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को वायु गुणवत्ता और खराब होकर ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंच गई। शहर में सुबह आठ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 419 दर्ज किया गया और न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो इस मौसम के औसत तापमान से चार डिग्री सेल्सियस अधिक है।

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के वायु गुणवत्ता निगरानीकर्ता ‘सफर’ के अनुसार हवा की गति बेहतर होने के बाद शुक्रवार से वायु गुणवत्ता में सुधार की संभावना है। सफर ने अपने परामर्श में कहा कि तीन दिसंबर से, हवा द्वारा प्रदूषक तत्वों को तितर-बितर करने में वृद्धि की संभावना है लेकिन वायु गुणवत्ता सूचकांक के फिर भी ‘बेहद खराब’ श्रेणी में रहने की आशंका है।

बुधवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 370 रहा और यह मंगलवार को 328 था। बृहस्पतिवार को सुबह पड़ोसी फरीदाबाद में यह 441 और नोएडा में 440 था, जो कि गंभीर श्रेणी में आता है। वहीं, गाजियाबाद में एक्यूआई 359, ग्रेटर नोएडा में 381 और गुरुग्राम में 361 रहा जो कि ‘बेहद खराब’ श्रेणी में आता है।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को अच्छा माना जाता है, 51 से 100 के बीच एक्यूआई संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब, और 401 से 500 के बीच एक्यूआई को गंभीर श्रेणी में माना जाता है।

इसी बीच मौसम कार्यालय ने बृहस्पतिवार को हल्की बारिश होने का अनुमान लगाया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि बृहस्पतिवार को आसमान में आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। मौसम कार्यालय ने बताया कि अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। सुबह आठ बजे आर्द्रता का स्तर 81 फीसदी दर्ज किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो