लाइव न्यूज़ :

Air Pollution: "यह लोगों के स्वास्थ्य की 'हत्या' जैसा है'', सुप्रीम कोर्ट ने वायु प्रदूषण पर की बेहद सख्त टिप्पणी

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: November 7, 2023 13:55 IST

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में दमघोंटू वायु प्रदूषण पर बेहद सख्त टिप्पणी करते हुए विभिन्न राज्य सरकारों से कहा कि कृपया इसे राजनीतिक लड़ाई न बनाएं।

Open in App
ठळक मुद्देसुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में दमघोंटू वायु प्रदूषण पर बेहद सख्त टिप्पणी कीकोर्ट ने विभिन्न राज्य सरकारों से कहा कि कृपया इसे राजनीतिक लड़ाई न बनाएं, यह गंभीर विषय हैकोर्ट ने कहा कि आप ही खराब वायु गुणवत्ता और 'लोगों के स्वास्थ्य की हत्या' के लिए जिम्मेदार है

नई दिल्ली:सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में दमघोंटू वायु प्रदूषण पर बेहद सख्त टिप्पणी करते हुए विभिन्न राज्य सरकारों से कहा कि कृपया इसे राजनीतिक लड़ाई न बनाएं क्योंकि आप ही खराब वायु गुणवत्ता और 'लोगों के स्वास्थ्य की हत्या' के लिए जिम्मेदार है।

समाचार वेबसाइट एनडीटीवी के अनुसार अदालत ने पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान सरकारों से साफ कहा कि उनके राज्यों में पराली जलाना ही हर सर्दियों में दिल्ली के बढ़ते वायु प्रदूषण का प्रमुख कारक है। इसके साथ ही कोर्ट ने राज्य सरकारों को ताकिद की कि वो जल्द से जल्द पराली जलाने को रोकने के लिए कठोर कदम उठाएं।

सुप्रीम कोर्ट ने अदालत में मौजूद पंजाब सरकार के वकील से कहा, "हम चाहते हैं कि इसे फौरन रोका जाए। हम नहीं जानना चाहते हैं कि आप इसे कैसे करेंगे क्योंकि यह आपका काम है। लेकिन तुरंत रोका जाना चाहिए।"

इसके साथ ही कोर्ट ने दिल्ली सरकार को भी कटघरे में खड़ा करते हुए कहा, "दिल्ली सरकार को भी अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए। ऐसी कई बसें हैं, जो राजधानी की सड़कों पर प्रदूषण फैलाती हैं। ऐसी समस्या पर आपको ध्यान देना होगा।"

जस्टिस एसके कौल और जस्टिस सुधांशु धूलिया की बेंच ने इस तरह की सख्त टिप्पणी के बाद मामले को अगली सुनवाई के लिए शुक्रवार तक के लिए बढ़ा दिया। कोर्ट ने आज आदेश दिया कि केंद्र सरकार पराली जलाने से रोकने के तरीकों पर उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब और दिल्ली सरकारों के साथ बैठक करे।

अदालत ने यह आदेश दिल्ली में जहरीली हवा की गुणवत्ता को चिह्नित करने वाले एक मामले की सुनवाई करने के दौरान की। दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से वायु प्रदूषण 'गंभीर' श्रेणी में है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों की बात करें तो दिल्ली के कई इलाकों में मंगलवार को भी AQI 400 से अधिक था।

मामले में याचिकाकर्ता की ओर से पेश वकील अपराजिता सिंह ने कहा कि पंजाब में खेतों में लगने वाली आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की वायु गुणवत्ता में गिरावट के लिए पराली जलाने का प्रमुख योगदान है।

वकील अपराजिता सिंह ने कहा, "वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) और राज्य कह रहे हैं कि वे वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए सभी कदम उठा रहे हैं लेकिन पराली जलाना अभी भी जारी है।"

मालूम हो कि सर्दियों में नई फसल की बुआई के लिए किसान खेतों में पुरानी फसलों के अवशेषों को जलाते हैं। खेतों में आग लगाकर नई फसलों के लिए खेत खाली करने का सबसे तेज़ और सस्ता तरीका है। जिसके कारण वायु प्रदूषण में कई गुना अधिक वृद्धि होती है।

टॅग्स :वायु प्रदूषणसुप्रीम कोर्टपंजाबहरियाणाउत्तर प्रदेशराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज