लाइव न्यूज़ :

Air Pollution: दिल्ली की आबोहवा 'खराब' बनी हुई है, AQI 276

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: December 7, 2023 09:51 IST

देश की राजधानी में वायु गुणवत्ता गुरुवार को भी 'खराब' श्रेणी में बनी रही। वायु गुणवत्ता और मौसम पूर्वानुमान और अनुसंधान प्रणाली के अनुसार दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) गुरुवार सुबह 276 दर्ज किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) गुरुवार सुबह में 276 दर्ज किया गयाआनंद विहार में 348, आईटीओ में 313 और अशोक विहार इलाके में 323 AQI रहाबीते बुधवार को भी राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में AQI 286 दर्ज किया गया

नई दिल्ली: देश की राजधानी में वायु गुणवत्ता गुरुवार को भी 'खराब' श्रेणी में बनी रही। वायु गुणवत्ता और मौसम पूर्वानुमान और अनुसंधान प्रणाली के अनुसार दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) गुरुवार सुबह 276 दर्ज किया गया।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार बीते बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी में AQI 286 दर्ज किया गया था।

हालांकि, गुरुवार को दिल्ली के कुछ इलाकों में AQI 'बहुत खराब' श्रेणी में दर्ज किया गया। सीपीसीबी के आंकड़ों के मुताबिक गुरुवार सुबह 8 बजे आनंद विहार में AQI 348, आईटीओ में 313 और अशोक विहार इलाके में 323 रहा।

समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए एक शख्स ने कहा, "प्रदूषण का स्तर अब बहुत अधिक लग रहा है। सांस लेना मुश्किल हो जाता है। देखने में भी मुश्किल आ रही है और कभी-कभी सिर में दर्द भी होता है।"

इससे पहले दिल्ली में AQI मंगलवार को 'बहुत खराब' से सुधरकर बुधवार सुबह 'खराब' हो गया। सीपीसीबी के आंकड़ों के अनुसार बुधवार को आनंद विहार में एक्यूआई 291, आईजीआई हवाईअड्डा क्षेत्र में 279, आईटीओ में 252 और नरेला क्षेत्र में 283 रहा।

इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने 11 दिसंबर तक राष्ट्रीय राजधानी में बारिश नहीं होने की भविष्यवाणी की है। पूरे शहर में सुबह के समय आसमान साफ ​​रहेगा और हल्के से मध्यम कोहरा रहेगा।

दिल्ली में पिछले कुछ हफ्तों से हवा की गुणवत्ता 'गंभीर' से 'बहुत खराब' के बीच देखी जा रही है। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने पिछले हफ्ते कहा था कि राष्ट्रीय राजधानी में ग्रैप-3 को हटा लिया गया है लेकिन सरकार यह सुनिश्चित करने की कोशिश कर रही है कि ग्रैप-1 और 2 को सख्ती से लागू किया जाए।

उन्होंने कहा, "पिछले दो दिनों के दौरान मौसम में बदलाव के कारण प्रदूषण में गिरावट आई है। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने ग्रेप-3 के प्रतिबंध हटा दिए हैं। बीएस-3 पेट्रोल और बीएस-4 डीजल वाहनों पर और निर्माण कार्यों से प्रतिबंध हटा दिया गया है।"

मालूम हो कि जीआरएपी 3 तब लगाया जाता है, जब AQI 400 होता है, लेकिन यह कम AQI के बावजूद जारी रहता है क्योंकि दिवाली के बाद AQI में उतार-चढ़ाव दिखाई दे रहा था। यदि हवा की गति धीमी हो जाती है तो AQI फिर से बढ़ सकता है। इसलिए जीआरएपी-1 और जीआरएपी-2 को सख्ती से लागू किया जाना चाहिए।

टॅग्स :वायु प्रदूषणदिल्लीभारतीय मौसम विज्ञान विभाग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारतआखिर क्यों सीएम योगी आदित्यनाथ, मोहन यादव और विष्णु देव साय से मिले अमित शाह, यूपी, एमपी और छत्तीसगढ़ में क्या हो सकता?, इन राज्य में 2027-28 में चुनाव

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज