Liquid Nitrogen Paan: 'मैंने पान खाया, थोड़ी देर बाद दर्द होने लगा, मेरे साथ ही ऐसा क्यों हुआ', 12 साल की लड़की डॉक्टर से बोली

By धीरज मिश्रा | Published: May 20, 2024 01:33 PM2024-05-20T13:33:43+5:302024-05-20T13:48:47+5:30

लड़की ने दूसरों लिक्विड नाइट्रोजन पान खाते देखा। उसे वह काफी अच्छा लगा। उसने भी सोचा कि क्यों न इसे खाया जाए। लड़की ने भी पान की दुकान से बड़े चाव के साथ यह लिक्विड नाइट्रोजन पान खा लिया।

bengaluru liquid nitrogen paan effects 12 year girl stomach | Liquid Nitrogen Paan: 'मैंने पान खाया, थोड़ी देर बाद दर्द होने लगा, मेरे साथ ही ऐसा क्यों हुआ', 12 साल की लड़की डॉक्टर से बोली

Photo credit twitter

Highlightsबेंगलुरु में 12 साल की लड़की ने खाया लिक्विड नाइट्रोजन पान पान खाने से पेट में उठा दर्द, जांच में निकला छेद डॉक्टरों की राय, इस तरह की घटनाओं से सबक लेना चाहिए

Liquid Nitrogen Paan: दूसरों के जैसा बनने और दूसरे को जैसा करने की चाह में हम अकसर वह कर बैठते हैं, जिसे करने के बाद हमें पछतावा ही होता है। कुछ ऐसा ही हुआ बेंगलुरु की एक 12 साल की लड़की के साथ। पान की दुकान पर लड़की ने दूसरों को लिक्विड नाइट्रोजन पान खाते देखा। उसे वह काफी अच्छा लगा। उसने भी सोचा कि क्यों न इसे खाया जाए। लड़की ने भी पान की दुकान से बड़े चाव के साथ यह लिक्विड नाइट्रोजन पान खा लिया। पान खाने के बाद उसे अचानक से महसूस होने लगा कि वह ठीक नहीं है उसके पेट में दर्द होने लगा।

लड़की के परिजनों ने बेटी के अचानक पेट में उठे दर्द को लेकर तुरंत उसे अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डॉक्टरों ने जब जांच की तो उनके भी होश उड़ गए। डॉक्टरों की जांच में पता चला कि लड़की के पेट में छेद हो गया है। डॉक्टरों के अनुसार, मरीज ने बताया कि उसने स्मोक पान खाया था। क्योंकि पान खाने के दौरान धुआं-धुआं था। मुझे काफी अच्छा लगा था। सभी पान खाने का मजा उठा रहे थे। किसी को वहां पर कोई परेशानी नहीं हुई। लेकिन, मुझे यह दिक्कत क्यों हुई। हालांकि, लड़की के इन सवालों का जवाब तो डॉक्टरों के पास नहीं था।

हालांकि, लड़की को बचाने के लिए सर्जरी करना जरूरी था। अगर सर्जरी नहीं की गई तो छेद बढ़ सकता है। दो दिन आईसीयू में रहने के बाद लड़की को छह दिन के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। डॉक्टर के अनुसार, इस तरह की एक घटना साल 2017 में भी आई थी, जब एक व्यक्ति ने नाइट्रोजन कॉकटेल पीने के बाद परेशानी हुई थी।

डॉ. विजय ने कहा कि तरल नाइट्रोजन की लोकप्रियता बढ़ रही है, हमें सावधानी बरतने के साथ ही साथ सुरक्षा को प्राथमिकता देना महत्वपूर्ण है। हमें इन छिटपुट घटनाओं को गंभीरता से लेना चाहिए, इससे पहले कि ये एक पैटर्न बन जाएं। डॉक्टरों के अनुसार, नाइट्रोजन पान खाने से समस्या हो सकती है। यह एक गैस जिसे सूंघने से सांस की समस्या सहित यह शरीर में मौजूद टिशू को भी नुकसान पहुंचा सकता है। 

Web Title: bengaluru liquid nitrogen paan effects 12 year girl stomach

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे