लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश के राकेश कुमार सिंह भदौरिया बने भारतीय वायुसेना के नए एयरवाइस चीफ

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 1, 2019 18:52 IST

भदौरिया को 26 अलग-अलग तरह के विमान उड़ाने का अनुभव हैं। आपको बता दें कि अपने 36 साल लंबे करियर में भदौरिया कई मेडल से सम्मनित किए जा चुके हैं। इनमें अति विशिष्ठ सेवा मेडल (जनवरी 2013) और परम विशिष्ठ सेवा मेडल (2018) शामिल है।

Open in App
ठळक मुद्दे15 जून 1980 को आईएएफ की फाइटर स्ट्रीम में कमीशंड भदौरिया मौजूदा समय में बेंगलुरु में ट्रेनिंग कमांड के प्रमुख हैं। उन्हें 4,250 घंटे उड़ान का अनुभव है। फ्रांस के साथ हाल में हुई 36 राफेल लड़ाकू विमान की खरीद की डील में आरकेएस भदौरिया भारतीय टीम का हिस्सा भी थे।

एयर मार्शल राकेश कुमार सिंह भदौरिया ने बुधवार को वाइस चीफ ऑफ एयर स्टॉफ के पद को संभालते हुए पदभार ग्रहण की। 15 जून 1980 को आईएएफ की फाइटर स्ट्रीम में कमीशंड भदौरिया मौजूदा समय में बेंगलुरु में ट्रेनिंग कमांड के प्रमुख हैं। उन्हें 4,250 घंटे उड़ान का अनुभव है। उन्हें सॉर्ड ऑफ ऑनर से भी सम्मानित किया जा चुका है। राकेश कुमार सिंह भदौरिया ने बुधवार को उप वायु सेना प्रमुख का पदभार ग्रहण किया। उन्होंने एयर मार्शल अनिल खोसला का स्थान लिया है।

36 राफेल लड़ाकू विमान की खरीद की डील में भदौरिया भी थे टीम में

फ्रांस के साथ हाल में हुई 36 राफेल लड़ाकू विमान की खरीद की डील में आरकेएस भदौरिया भारतीय टीम का हिस्सा भी थे। राफेल डील को लेकर चल रहे विवाद पर फरवरी में भदौरिया ने भी बयान जारी किया था। उन्होंने कहा था कि ये डील सबसे बातचीत के बाद हुई थी।

इस डील को लेकर किसी में असमहति नहीं थी। उन्होंने यह बयान उन दावों के जवाब में दिया था, जिसमें कहा गया था कि डील के दौरान रक्षा मंत्रालय के कुछ अधिकारियों ने इस पर आपत्ति जताई थी। 

26 अलग-अलग तरह के विमान उड़ाने का अनुभव

भदौरिया को 26 अलग-अलग तरह के विमान उड़ाने का अनुभव हैं। आपको बता दें कि अपने 36 साल लंबे करियर में भदौरिया कई मेडल से सम्मनित किए जा चुके हैं। इनमें अति विशिष्ठ सेवा मेडल (जनवरी 2013) और परम विशिष्ठ सेवा मेडल (2018) शामिल है।

भदौरिया राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के पूर्व छात्र हैं

एयर मार्शल भदौरिया राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के पूर्व छात्र हैं। एयर मार्शल भदौरिया ने बांग्लादेश के कमांड एंड स्टाफ कॉलेज से रक्षा अध्ययन में परास्नातक किया है। एयर मार्शल ने वायु सेना में कई अहम पदों पर सेवा दी है। एयर मार्शल भदौरिया रूस में भारतीय दूतावास में ‘एयर अताशे’ भी रहे हैं। वायु सेना का उप प्रमुख बनने से पहले वह प्रशिक्षण कमांड के एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ’ थे। उप वायु सेना प्रमुख को उनके करियर के दौरान परम विशिष्ट सेवा मेडल, अति विशिष्ट सेवा मेडल और वायु विशिष्ट सेवा मेडल से नवाजा गया है। एयर मार्शल खोसला सोमवार को सेवानिवृत्त हुए हैं। उन्होंने चार दशक तक वायुसेना में सेवा दी है। 

टॅग्स :इंडियाफ़ोर्सनरेंद्र मोदीराफेल सौदानिर्मला सीतारमण
Open in App

संबंधित खबरें

भारतKurnool Tragedy: श्रद्धालुओं से भरी गाड़ी की टैंकर से टक्कर, 8 की मौत; पीएम मोदी ने की मुआवजे की घोषणा

भारतAssembly Election 2026: तमिलनाडु, असम, पश्चिम बंगाल, पुडुचेरी और केरलम के नतीजे तय करेंगे भाजपा की रणनीति

भारतबिहार में नरेंद्र मोदी और नीतीश मॉडल ही चलने वाला?, मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद सम्राट चौधरी ने किया ऐलान

भारतपीएम मोदी ने कर्नाटक में श्री गुरु भैरवैक्य मंदिर का किया उद्घाटन, सीएम सिद्धारमैया ने ज्ञापन लिख मांगी मदद; जानें पूरा मामला

भारतBihar: सम्राट चौधरी के शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी होंगे शामिल? पटना में भव्य शपथ ग्रहण आज

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के सामने होंगी कई चुनौतियां, नीतीश कुमार की जगह लेना किसी अग्नि परीक्षा से कम नहीं

भारतमहिला आरक्षण और परिसीमन का पेंच, आसान पॉइंट्स में समझें पूरा विवाद

भारतलोकसभा में 17 अप्रैल को शाम 4 बजे 3 महत्वपूर्ण विधेयक पर मतदान, जानें किसका पलड़ा भारी?

भारतहिंदी भाषी क्षेत्र में 38.1 से बढ़कर 43.1 प्रतिशत और दक्षिणी राज्यों की सीटें 24 से घटकर 20 प्रतिशत हो जाएंगी?, असदुद्दीन ओवैसी बोले- सरासर गलत?

भारतअखिलेश यादव ने पूछा- इतनी जल्दी क्या है?, अमित शाह बोले-समाजवादी पार्टी सभी टिकट मुस्लिम महिलाओं को दे, हमें कोई आपत्ति नहीं?, वीडियो