लाइव न्यूज़ :

रूस में फंसे यात्रियों को सैन फ्रांसिस्को पहुंचाने के लिए मुंबई से रवाना होगा एयर इंडिया का दूसरा विमान, खाना और जरूरी सामान भी होगा साथ

By अंजली चौहान | Updated: June 7, 2023 12:24 IST

एयर इंडिया की ओर से जानकारी दी गई कि मंगलवार को दिल्ली से सैन फ्रांसिस्को की ओर जा एयर इंडिया के विमान के इंजन में खराबी आने के बाद उसे रूस में रोका गया जिसके बाद यात्रियों को असुविधा हुई।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली से रवाना हुए एयर इंडिया के विमान में खराबी के बाद रूस में कराई गई लैंडिंगरूस में फंसे यात्रियों को अमेरिका पहुंचाने के लिए मुंबई से आज विमान होगा रवाना दोपहर 1 बजे विमान भरेगा उड़ान

नई दिल्ली: दिल्ली से सैन फ्रांसिस्को जा रही एयर इंडिया के विमान में खराबी आने के कारण उसे रूस के मगदान में आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी, जिसके बाद यात्रियों की सुरक्षा बड़ा मुद्दा बन  गया।

रूस में फंसे 216 यात्रियों और 16 चालक दल को सही सलामत सैन फ्रांसिस्को ले जाने के लिए एयर इंडिया की ओर से बुधवार को एक विमान रवाना किया जाएगा। जानकारी के अनुसार, आज दोपहर 1 बजे मुंबई से एयर इंडिया के विमान को रूस के लिए रवाना किया जाएगा।

एयर इंडिया की ओर से जानकारी दी गई कि मंगलवार को दिल्ली से सैन फ्रांसिस्को की ओर जा एयर इंडिया के विमान के इंजन में खराबी आने के बाद उसे रूस में रोका गया जिसके बाद यात्रियों को असुविधा हुई।

ऐसे में इस समस्या को देखते हुए यात्रियों और क्रू मेंबर्स को आगे ले जाने का काम किया जा रहा है। गौरतलब है कि यह फ्लाइट यात्रियों के लिए खाना और अन्य जरूरी सामान भी ले जाएगी।

एयर इंडिया ने एक बयान में कहा, "07 जून 2023 को 1300 घंटे IST पर मुंबई, भारत (BOM) से GDX के लिए एक नौका उड़ान निर्धारित है, जो आवश्यक नियामक मंजूरी के अधीन है, जो AI173 के यात्रियों और चालक दल को आगे सैन फ्रांसिस्कों ले जाएगी।"

एयर इंडिया ने एक बयान में कहा कि उसने मगदान हवाईअड्डे पर स्थानीय अधिकारियों से बात की जिन्होंने उड़ान के आगमन पर सभी सहयोग और समर्थन दिया। फिलहाल ये सभी यात्री और चालक दल के लोग मगदान के स्थानीय होटलों में ठहरे हुए हैं जिनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है।  वहीं दूसरी ओर कंपनी का कहना है कि विमान की जांच की जा रही है और यात्रियों को सभी सुविधाएं मुहैया कराई जा रही है। 

टॅग्स :एयर इंडियामुंबईरूसSan Francisco
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: मुंबई में पेट्रोल की कीमत 107 और डीजल दाम बढ़कर 94 रुपये?, सप्ताह में दूसरी बार कीमतों में बढ़ोतरी

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल