लाइव न्यूज़ :

एयर इंडिया विमान: कौन हैं 5 एएआईबी जांचकर्ता, जांच करने वाले टीम के बारे में जानिए

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 13, 2025 21:04 IST

Air India plane: जांच दल में नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) के तीन अधिकारी उप निदेशक विपिन वेणु वरकोठ, सहायक निदेशक वीरराघवन के और वायु सुरक्षा अधिकारी वैष्णव विजयकुमार भी शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देविमान में सवार 241 यात्रियों समेत 260 लोगों की मौत हो गई थी।मलबे को हवाई अड्डे के पास एक सुरक्षित क्षेत्र में ले जाया गया है।इंजीनियरिंग विशेषज्ञता में स्नातक की डिग्री और एमबीए की डिग्री है।

Air India plane: संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय टीम पिछले महीने गुजरात के अहमदाबाद में एअर इंडिया के विमान दुर्घटना की जांच कर रही है। इस दुर्घटना में 260 लोग मारे गए थे। विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) के निदेशक सिंह प्रभारी जांचकर्ता हैं और उप निदेशक जसबीर सिंह लारगा मुख्य जांचकर्ता हैं। जांच दल में नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) के तीन अधिकारी उप निदेशक विपिन वेणु वरकोठ, सहायक निदेशक वीरराघवन के और वायु सुरक्षा अधिकारी वैष्णव विजयकुमार भी शामिल हैं। गत 12 जून को, एअर इंडिया का विमान अहमदाबाद से उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया था जिसमें विमान में सवार 241 यात्रियों समेत 260 लोगों की मौत हो गई थी।

एक यात्री दुर्घटना में बच गया था। एएआईबी ने शुक्रवार देर रात एअर इंडिया विमान दुर्घटना पर अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट दी। एएआईबी ने कहा कि ड्रोन फोटोग्राफी/वीडियोग्राफी सहित मलबा स्थल की गतिविधियां पूरी हो चुकी हैं और मलबे को हवाई अड्डे के पास एक सुरक्षित क्षेत्र में ले जाया गया है।

Air India plane: जांचकर्ताओं का संक्षिप्त विवरण-

संजय कुमार सिंहः एएआईबी में निदेशक के रूप में, सिंह को विमान दुर्घटना जांच और सुरक्षा क्षेत्र में 15 वर्षों का अनुभव है। सिंह (56) 15 दुर्घटनाओं/गंभीर घटनाओं की जांच के प्रबंधन में शामिल रहे हैं। उनके पास (मैकेनिकल इंजीनियरिंग) एयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग विशेषज्ञता में स्नातक की डिग्री और एमबीए की डिग्री है।

जसबीर सिंह लारगाः एक दशक से एएआईबी के साथ, लारगा 2020 में कोझीकोड में हुए विमान दुर्घटना समेत विभिन्न विमान दुर्घटना जांच में शामिल रहे हैं। उन्होंने डीजीसीए के साथ-साथ पवन हंस और ‘हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड’ के साथ भी काम किया है। एएआईबी में, और डीजीसीए में अपने कार्यकाल के दौरान, वह कई विमान दुर्घटना/गंभीर घटना जांच से जुड़े रहे हैं, जिसमें 2020 में कोझीकोड एअर इंडिया एक्सप्रेस विमान दुर्घटना, 2016 में गोवा हवाई अड्डे पर तत्कालीन जेट एयरवेज विमान का रनवे पर फिसलना और 2019 में मेंगलुरु हवाई अड्डे पर टैक्सीवे पर दुबई से आए एअर इंडिया एक्सप्रेस विमान का फिसलना शामिल है।

विपिन वेणु वरकोठः वरकोठ सात साल से ज्यादा समय से मुंबई स्थित डीजीसीए में हवाई सुरक्षा के सहायक निदेशक हैं। उनके लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार, उन्होंने लगभग सात साल तक हवाई सुरक्षा अधिकारी के रूप में भी काम किया है।

वीराराघवनः वीराराघवन लगभग चार वर्षों से मुंबई स्थित डीजीसीए में वायु सुरक्षा के सहायक निदेशक के रूप में कार्यरत हैं। इससे पहले, उन्होंने राष्ट्रीय राजधानी में नौ वर्षों तक वायु सुरक्षा अधिकारी के रूप में कार्य किया था। लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार, वीराराघवन ने चेन्नई में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के साथ एक एनैलिसिस इंजीनियर के रूप में भी एक वर्ष से अधिक समय तक काम किया है।

वैष्णव विजयकुमारः वह डीजीसीए में वायु सुरक्षा अधिकारी हैं और विभिन्न विमान दुर्घटना/घटना जांच का हिस्सा रहे हैं। एएआईबी के महानिदेशक जी.वी.जी. युगंधर ने 12 जून को हुई दुर्घटना की जांच के लिए पांच सदस्यीय टीम नियुक्त की थी। 

टॅग्स :विमान दुर्घटनाएयर इंडियागुजरातDGCA
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारविमान ईंधन की कीमत बढ़ाकर रिकॉर्ड 2,07,341.22 रुपये प्रति किली, जानें जेब पर असर

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

भारतवीर विक्रम यादव नए DGCA प्रमुख नियुक्त, फैज़ अहमद किदवई DoPT में स्थानांतरित

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

कारोबार28 मार्च को नोएडा आ रहे पीएम मोदी और सीएम योगी?, नवनिर्मित नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन, जानें से पहले देख लें गाइडलाइन

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?