लाइव न्यूज़ :

वायुसेना का 88वां स्थापना दिवस आज: परेड में 'राफेल' भी लेगा भाग, हिंडन एयरबेस पर दिखेगी एयरफोर्स की ताकत

By स्वाति सिंह | Updated: October 8, 2020 06:48 IST

आज हिंडन एयरबेस पर फ्लाई पास्ट की शुरूआत 'आकाशगंगा' यानि आसमान से पैरा-जंप से होगी। इस‌ पैरा-जंप में वायु-सैनिक ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट से पैराशूट कए जरिए जंप लगाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय वायुसेना का 88वां स्थापना दिवस आज मनाया जाएगासुबह आठ बजे से कार्यक्रम की शुरुआत होगी

नयी दिल्ली: भारतीय वायु सेना के आठ अक्टूबर को 88वें स्थापना दिवस हिंडन बेस पर मनाया जाएगा। वायु सेना के एक अधिकारी ने कहा कि यहां तेजस एलसीए, मिग-29, जगुआर, मिग-21 और सुखोई-30 युद्धक विमानों के अलावा हाल ही वायुसेना बेड़े में शामिल राफेल जेट विमान ने भी हिस्सा लिया।

अधिकारी ने कहा कि वायु सेना के एमआई-17 वी5, एएलएच मार्क-4, चिनूक, एमआई-35 और अपाचे हेलीकॉप्टरों ने भी हिस्सा लिया। इसके अलावा वायु सेना के परिवहन विमानों सी-17, सी-130, डोर्नियर और डीसी-3 डकोटा विमानों ने भी भाग लिया। सूर्यकिरण विमानों के एरोबेटिक दल और सारंग विमानों ने भी फ्लाई पास्ट में करतब दिखाएगा। भारतीय वायु सेना की स्थापना आठ अक्टूबर 1932 को हुई थी। इस वर्ष वायु सेना अपना 88वां स्थापना दिवस मनाएगी। 

वायु सेना दिवस की परेड में 'राफेल' भी लेगा भाग

भारतीय वायु सेना के अधिकारी ने बताया कि हाल में बेड़े में शामिल राफेल विमान आठ अक्तूबर को वायु सेना दिवस की परेड में हिस्सा लेगा। गाजियाबाद में हिंडन एयरबेस पर वार्षिक परेड में विभिन्न विमानों को प्रदर्शित किया जाएगा। वायु सेना ने एक ट्वीट में कहा, 'राफेल 4.5 पीढ़ी का लड़ाकू विमान है। दोहरे इंजन ओम्नीरोल के साथ हवाई टोही, सटीकता से वार, जहाज रोधी और परमाणु संपन्न, हथियारों से लैस है।' वायु सेना में औपचारिक रूप से 10 सितंबर को पांच राफेल लड़ाकू विमान शामिल किए गए थे। बहु-उद्देश्यीय भूमिका में कामयाब राफेल विमानों को सटीकता से हमला करने और वायु क्षेत्र में दबदबा कायम करने के लिए जाना जाता है। नवंबर तक चार से पांच और राफेल लड़ाकू विमानों के आने की संभावना है।

टॅग्स :इंडियन एयर फोर्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'एयर पॉवर को मजबूत बनाने में आत्मनिर्भरता और कुशल रखरखाव अहम' : मेंटेनेंस कमांड के प्रमुख एयर मार्शल यल्ला उमेश का कथन

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतMaharashtra: तिरंगे में लिपटकर लौटा नागपुर का बेटा, नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

भारतअसम के जोरहाट से उड़ान भरने के बाद सुखोई-30 विमान लापता, तलाश जारी

भारतPM Modi In Assam: वायुसेना ने चीनी बॉर्डर पर किया कमाल, मोरान के इलेक्ट्रॉनिक लैंडलाइन पर उतरे पीएम मोदी, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह