लाइव न्यूज़ :

राजस्थान के बाड़मेर में वायुसेना का लड़ाकू विमान MiG-21 दुर्घटनाग्रस्‍त, दो पायलटों की मौत

By भाषा | Updated: July 29, 2022 06:59 IST

राजस्थान के बाड़मेर में गुरुवार रात मिग-21 ट्रेनर विमान क्रैश कर गया। राजस्थान के उतरलाई हवाई अड्डे से प्रशिक्षण उड़ान के लिए रवाना हुआ और हादसा रात करीब 9.10 बजे के आसपास हुआ। हादसे में दो पायलटों की मौत हो गयी

Open in App
ठळक मुद्देबाड़मेर जिले के बायतू इलाके में हुआ हादसा, वायुसेना का दो सीटों वाला मिग-21 ट्रेनर विमान दुर्घटनाग्रस्‍त।विमान राजस्थान के उतरलाई हवाई अड्डे से प्रशिक्षण उड़ान के लिए रवाना हुआ था, रात करीब 9.10 बजे हुआ हादसा।दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दे दिए गए हैं।

बाड़मेर: भारतीय वायुसेना का एक लड़ाकू विमान गुरुवार रात राजस्थान के बाड़मेर जिले के बायतू इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें दो पायलटों की मौत हो गयी। भारतीय वायुसेना के अनुसार यह विमान प्रशिक्षण उड़ान पर था। गुरुवार रात 9.10 बजे यह हादसा बायतू के भीमड़ा गांव के पास हुआ।

भारतीय वायुसेना ने ट्वीट किया,‘‘ भारतीय वायुसेना का दो सीटों वाला मिग-21 ट्रेनर विमान आज शाम राजस्थान के उतरलाई हवाई अड्डे से प्रशिक्षण उड़ान के लिए रवाना हुआ। रात करीब 9:10 बजे बाड़मेर के पास विमान दुर्घटनाग्रस्‍त हो गया। दोनों पायलटों को जानलेवा चोटें लगीं।’’

ट्वीट में कहा गया, ‘‘ भारतीय वायुसेना को पायलटों की जान जाने का गहरा दुख है और वह शोक की इस घड़ी में शोक संतप्त परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दे दिए गए हैं।’’

इससे पहले बाड़मेर के कलेक्टर लोक बंधु ने बताया, ‘‘यह वायुसेना का विमान था जो बायतू के भीमड़ा गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिलने पर आला अधिकारी घटनास्‍थल पर पहुंचे।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दुर्घटना के संबंध में वायु सेना प्रमुख वी आर चौधरी से बात की है।  सिंह ने ट्वीट किया, ‘‘ राजस्थान के बाड़मेर में वायु सेना के मिग-21 ट्रेनर विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से दो वायु योद्धाओं के प्राण गंवाने से बेहद दुखी हूं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ देश के प्रति उनकी सेवा को कभी भुलाया नहीं जाएगा। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदना उनके परिजनों के साथ हैं।’’ राजस्‍थान के मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत के घटना पर दुख जताते हुए शोक संतप्‍त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

टॅग्स :राजस्थानइंडियन एयर फोर्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

क्राइम अलर्टगैंगरेप फिर ब्लैकमेल..., न्याय के लिए परेशान 2 बहनों ने की आत्महत्या; जोधपुर में झकझोर देने वाली घटना

कारोबारबिहार औद्योगिक विकासः मुजफ्फरपुर और किशनगंज में सीमेंट कारखाना?, डालमिया-अंबुजा देंगे रफ्तार, हजारों नौकरी और अरबों निवेश?

भारत‘उम्मीद थी कि वह 650 से ज़्यादा अंक लाएगा’: राजस्थान के सीकर में 22 साल के NEET अभ्यर्थी ने किया सुसाइड

भारत अधिक खबरें

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट