लाइव न्यूज़ :

जोधपुर प्रशासन ने टिड्डी रोधी अभियान के लिए वायुसेना की मदद ली, कीटनाशक का किया छिड़काव

By भाषा | Updated: July 6, 2020 04:35 IST

टिड्डी के दलों ने किसानों की फसलों को बर्बाद कर रख दिया है। झुंड में आने वाले ये टिड्डी दल किसानों को अपनी फसल बचाने तक का मौका नहीं देती हैं। कुछ ही मिनटों में पूरी फसल चट कर उड़ जाती हैं।

Open in App
ठळक मुद्देटिड्डी चेतावनी संगठन के उपनिदेशक के एल गुर्जर ने बताया, ”हमने रात में भारतीय वायुसेना को सूचित किया और दल को खत्म करने के लिए सुबह में दो हेलीकॉप्टर क्षेत्र पहुंच गए।”टिड्डियों के दल से मध्य प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा सहति उत्तर प्रदेश के किसान परेशान हैं।

भारतीय वायुसेना ने टिड्डी रोधी अभियान के लिए रविवार को अपने दो एमआई-17 हेलीकॉप्टर लगाये। इन हेलीकॉप्टरों ने जोधपुर के ओसियां उपमंडल में चार वर्ग किलोमीटर के इलाके में कीटनाशक का छिड़काव किया। जोधपुर जिला प्रशासन के आग्रह पर वायुसेना ने रविवार तड़के अपने हेलीकॉप्टर लगाये और टिड्डी के बड़े दल पर रसायन का छिड़ाव किया। यह दल शनिवार को भीकमकोर गांव पहुंच गया था।टिड्डी चेतावनी संगठन के उपनिदेशक के एल गुर्जर ने बताया, ”हमने रात में भारतीय वायुसेना को सूचित किया और दल को खत्म करने के लिए सुबह में दो हेलीकॉप्टर क्षेत्र पहुंच गए।” उन्होंने बताया कि हेलीकॉप्टरों द्वारा कीटनाशकों के छिड़काव से करीब 50 प्रतिशत टिड्डियां तो मर गई थीं जबकि बाकी 50 प्रतिशत रसायन के प्रभाव के कारण इस स्थिति में नहीं थीं कि कहीं और जा सकें। वे भी जल्द मर जाएंगी। उन्होंने बताया कि यह अभियान करीब घंटेभर चला।

टिड्डियों के दल से मध्य प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा सहति उत्तर प्रदेश के किसान परेशान हैं। एक झुंड में लाखों की संख्या में रहने वाली ये डिट्टी मिनटों में फसलों को चट कर जाते हैं। बिहार सहित कई राज्यों के किसान थाली, बर्तन और पटाखों के जरिए इनको भगाकर अपनी फसल बचाने में लगे हैं।

टॅग्स :टिड्डियों का हमलाजोधपुरराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

क्राइम अलर्टगैंगरेप फिर ब्लैकमेल..., न्याय के लिए परेशान 2 बहनों ने की आत्महत्या; जोधपुर में झकझोर देने वाली घटना

कारोबारबिहार औद्योगिक विकासः मुजफ्फरपुर और किशनगंज में सीमेंट कारखाना?, डालमिया-अंबुजा देंगे रफ्तार, हजारों नौकरी और अरबों निवेश?

भारत‘उम्मीद थी कि वह 650 से ज़्यादा अंक लाएगा’: राजस्थान के सीकर में 22 साल के NEET अभ्यर्थी ने किया सुसाइड

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज