लाइव न्यूज़ :

वायुसेना प्रमुख ने प्रशांत क्षेत्र के वायु सेना प्रमुखों के तीन दिवसीय सिम्पोजियम में हिस्सा लिया

By भाषा | Updated: September 3, 2021 20:36 IST

Open in App

वायु सेना प्रमुख आर. के. एस. भदौरिया ने प्रशांत क्षेत्र के वायु सेना प्रमुखों के तीन दिवसीय सम्मेलन 2021 में हिस्सा लिया जो अमेरिका के हवाई में बृहस्पतिवार को संपन्न हुआ। यह जानकारी शुक्रवार को रक्षा मंत्रालय ने दी। मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा, ‘‘कार्यक्रम में हिंद-प्रशांत क्षेत्र के वायुसेना प्रमुखों ने हिस्सा लिया जिसका विषय ‘क्षेत्रीय संतुलन के लिए मजबूत सहयोग’ था।’’ इसने बताया कि भदौरिया को सम्मेलन का डीन नामित किया गया जो हवाई के ज्वाइंट बेस पर्ल हार्बर हिकाम में हुआ। इसमें बताया गया कि सम्मेलन में समूह चर्चा, टेबल टॉप अभ्यास और क्षेत्रीय सुरक्षा से लेकर मानवता से लेकर आपदा राहत अभियानों के लिए वायुसेनाओं के बीच सहयोग के मुद्दों पर संबोधन हुआ। हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन के दबदबे को लेकर दुनिया भर में चिंता बढ़ रही है। भारत, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, जापान और कई अन्य देश स्वतंत्र, खुला एवं समग्र हिंद-प्रशांत क्षेत्र सुनिश्चित करने के लिए काम कर रहे हैं। सिम्पोजियम में हिस्सा लेने के अलावा भदौरिया ने अमेरिकी वायुसेना के जनरल चार्ल्स क्यू ब्राउन तथा प्रशांत वायु सेना के कमांडर जनरल केनेथ एस. विल्सबाक से मुलाकात की। मंत्रालय ने बताया, ‘‘उन्होंने 11 अन्य देशों के वायुसेना प्रमुखों के साथ रक्षा एवं सुरक्षा सहयोग पर द्विपक्षीय एवं बहुपक्षीय बैठकें कीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वशी जिनपिंग और ट्रंप में बनी सहमति! ईरान के परमाणु कार्यक्रम और होर्मुज संकट पर चीन दौरे के बाद ट्रंप का बड़ा खुलासा

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

क्राइम अलर्टSex With Student: 16 साल के छात्र से संबंध बनाने वाली शिक्षिका को जेल, कोर्ट ने सुनाई सजा

विश्वअमेरिका के दावों की खुली पोल; होर्मुज जलडमरूमध्य में 5 नागरिकों की मौत से ईरान में भारी आक्रोश

विश्वट्रंप ने ईरान को दोबारा हमले की दी धमकी, तेहरान के 14 पॉइंट वाले प्रस्ताव पर हो रहा विचार

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज