लाइव न्यूज़ :

बिहार विधानसभा की चार सीटों पर हो रहे उपचुनाव में AIMIM ने उम्मीदवार उतारने का किया ऐलान, बढी राजद की चिंता

By एस पी सिन्हा | Updated: October 22, 2024 16:02 IST

Bihar By-Elections 2024: एआईएमआईएम की ओर से चार सीटों पर प्रत्याशी उतारने की घोषणा ने महागठबंधन में शामिल राजद के नेताओं के माथे पर शिकन ला दी है। 

Open in App

पटना: बिहार विधानसभा की चार सीटों पर हो रहे उपचुनाव में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम ने दस्तक दे कर राजद की परेशानी बढ़ा दी है। एआईएमआईएम ने बेलागंज से मो. जामिन अली को उम्मीदवार बनाया है और इमामगंज से कंचन पासवान को उम्मीदवार बनाया है। वहीं तरारी और रामगढ़ से उम्मीदवारों का ऐलान जल्द हो सकता है। एआईएमआईएम की ओर से चार सीटों पर प्रत्याशी उतारने की घोषणा ने महागठबंधन में शामिल राजद के नेताओं के माथे पर शिकन ला दी है। 

वहीं, एनडीए की राह भी आसान नजर नहीं आ रही है। प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज ने भी प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है, जबकि बहुजन समाज पार्टी भी प्रत्याशी उतारने की बात कर रही है। बताया जाता है कि एआईएमआईएम की बिहार प्रदेश कमिटी ने सभी चार सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए आलाकमान को एक लिस्ट सौपी है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और विधायक अख्तरुल इमान ने कहा कि उनकी तैयारी सभी चार सीटों की है, लेकिन दो सीटों पर उनकी पार्टी जरूर चुनाव लड़ेगी। 

माना जाता है कि एआईएमआईएम की पकड़ मुस्लिम मतदाताओं पर है। राजद भी मुस्लिम मतदाताओं पर भरोसा रखती है। इधर, जन सुराज पार्टी ने भी बेलागंज से मुस्लिम उम्मीदवार खिलाफत हुसैन को मैदान में उतार दिया है। जिससे बेलागंज का मुकाबला दिलचस्प बन गया है। जन सुराज पार्टी ने सभी चार सीटों पर उम्मीदवार उतार दिया है। जातीय समीकरण को देखते हुए जनसुराज ने अपने उम्मीदवारों का चयन किया है।

माना जा रहा है कि जनसुराज एनडीए प्रत्याशी को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इस बीच, बसपा ने भी उम्मीदवार उतारने की बात कही है। राजद प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा कि चुनाव में कई पार्टियां मैदान में आती है, इस चुनाव में भी ऐसा हो रहा है। लेकिन इससे राजद को कोई प्रभाव नहीं पड़ने वाला है। बिहार की जनता तेजस्वी यादव के 17 महीने के कार्यकाल को देख रही है। जब नौकरियों की बहार था। 

वहीं भाजपा के प्रवक्ता मनोज शर्मा ने कहा कि पूरे देश के लोगों को भाजपा पर और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विश्वास है। बिहार भी प्रधानमंत्री के साथ है। कई पार्टियां चुनाव में आती हैं और फिर वापस लौट जाती हैं। उन्हें बिहार के लोगों से कोई मतलब नहीं होता है। 

बता दें कि तरारी में भाकपा-माले के सुदामा प्रसाद, बेलागंज में राजद के सुरेंद्र यादव, इमामगंज में हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के जीतन राम मांझी और रामगढ़ में राजद के सुधाकर सिंह के लोकसभा पहुंच जाने से ये चारों सीटें खाली हुई हैं। सभी सीटों पर 13 नवंबर को वोटिंग होगी और 23 नवंबर को चुनाव नतीजे आएंगे।

टॅग्स :एआईएमआईएमबिहारउपचुनावअसदुद्दीन ओवैसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो