लाइव न्यूज़ :

स्टालिन को अयोग्य और कठपुतली मुख्यमंत्री करार देते हुए पलानीस्वामी ने कहा- सरकार में दूध, शहद की नहीं, शराब की नदियां बह रही हैं

By भाषा | Updated: May 16, 2023 15:24 IST

पलानीस्वामी ने सत्ताधारी दल पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘ नाराजगी है...उन्होंने (द्रमुक) वादा किया था कि दूध और शहद की नदियां बहेंगी (2021 के चुनाव से पहले) लेकिन अब केवल शराब की नदियां बह रही हैं।’’

Open in App
ठळक मुद्देपलानीस्वामी ने विल्लुपुरम में कथित तौर पर जहरीली शराब पीने से बीमार पड़े लोगों से मुलाकात की।पलानीस्वामी ने द्रमुक पर आरोप लगाया कि अवैध शराब बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा रही है।

विल्लुपुरमः तमिलनाडु विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष के. पलानीस्वामी ने विल्लुपुरम में कथित तौर पर जहरीली शराब पीने से बीमार पड़े लोगों से मुलाकात की और साथ ही प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया कि दूध और शहद की नदियां बहाने का चुनावी वादा करने वाली सरकार के राज में शराब की नदियां बह रही हैं। ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) के महासचिव ने जहरीली शराब के मुद्दे पर सत्तारूढ़ पार्टी द्रविड़ मुन्नेत्र कषगम (द्रमुक) की आलोचना की और आरोप लगाया कि अवैध शराब बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा रही है।

मरक्कनम जहरीली शराब त्रासदी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि जिन लोगों का इलाज चल रहा है वे आंखों की रोशनी समेत कई स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं। सरकारी अस्पताल में बीमार लोगों से मिलने के बाद उन्होंने पत्रकारों से कहा, ‘‘ यह बेहद दुखद और स्तब्ध करने वाला है। यह सरकार पिछले दो साल में कोई योजना नहीं लाई। नकली शराब बेचने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई।’’

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि 2011-21 के अन्नाद्रमुक शासन के दौरान इस मुद्दे से सख्ती से निपटा गया और अवैध शराब बेचने के मामले में पकड़े गए लोगों के खिलाफ सख्त गुंडा अधिनियम लागू किया गया था। इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन पर हमला बोलते हुए पलानीस्वामी ने उन पर ‘‘अयोग्य और कठपुतली मुख्यमंत्री’’ होने का आरोप लगाया और उनके इस्तीफे की मांग की।

पलानीस्वामी ने सत्ताधारी दल पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘ नाराजगी है...उन्होंने (द्रमुक) वादा किया था कि दूध और शहद की नदियां बहेंगी (2021 के चुनाव से पहले) लेकिन अब केवल शराब की नदियां बह रही हैं।’’ तमिलनाडु के विल्लुपुरम और चेंगलपेट में कथित तौर पर जहरीली शराब पीने की अलग-अलग घटनाओं में अभी तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है।

मुख्यमंत्री स्टालिन ने जहरीली शराब और मादक पदार्थों के खतरे को खत्म करने के लिए अपनी सरकार के संकल्प को रेखांकित करते हुए कहा कि सरकार ने तत्कालीन विल्लुपुरम पुलिस अधीक्षक (एसपी) को निलंबित करने सहित कई पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की है। 

टॅग्स :डीएमकेTamil Naduएमके स्टालिनMK Stalin
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनाव में हार की पूरी जिम्मेदारी मेरी, द्रमुक अध्यक्ष स्टालिन ने कहा- समिति का गठन, 20 दिन में रिपोर्ट दीजिए?

भारततमिलनाडु विधानसभा में TVK सरकार को कई दलों का समर्थन

भारततमिलनाडु सरकार में अभी से दरार पड़ी? ज्योतिषी को सलाहकार नियुक्त करने पर सहयोगी दलों के निशाने पर विजय

भारतपूजा स्थलों के पास स्थित 276 दुकानें सहित 717 खुदरा शराब दुकान बंद?, मुख्यमंत्री सी जोसफ विजय ने दिया आदेश

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार