लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु में अन्नाद्रमुक नीत मोर्चा जीतेगा : भाजपा नेता

By भाषा | Updated: April 12, 2021 17:25 IST

Open in App

तिरुपति (आंध्र प्रदेश), 12 अप्रैल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तमिलनाडु इकाई के अध्यक्ष एल मुरुगन ने सोमवार को भरोसा जताया कि अन्नाद्रमुक नीत गठबंधन विधानसभा चुनावों में जीत हासिल करेगा और राज्य में सरकार बनाएगा।

तिरुपति लोकसभा सीट पर आगामी उपचुनाव में पार्टी की प्रत्याशी के पक्ष में यहां प्रचार करने आए मुरुगन ने संवाददाताओं से कहा कि भाजपा-अन्नाद्रमुक गठबंधन 234 में से काफी सीटों पर जीत दर्ज कर तमिलनाडु में सरकार बनाएगा।

जनमत सर्वेक्षणों (ओपिनियन पोल) में द्रमुक नीत गठबंधन को जीत मिलने की बात को दरकिनार करते हुए उन्होंने कहा कि दो मई को विधानसभा चुनावों के परिणाम के दिन सही तस्वीर राजग के पक्ष में होगी । उन्होंने दावा किया कि भाजपा तमिलनाडु में उन सभी 20 सीटों पर जीत हासिल करेगी जिन पर उसके प्रत्याशी खड़े हैं।

भाजपा नेता ने कोविड-19 की दूसरी लहर से लड़ने के तमिलनाडु सरकार के प्रयासों की भी प्रशंसा की।

मुरुगन ने तिरुपति लोकसभा (आरक्षित) सीट पर उपचुनाव में भाजपा की प्रत्याशी, सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी के. रत्नाप्रभा के पक्ष में प्रचार किया।

यह संसदीय सीट वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के बल्ली दुर्गा प्रसाद राव के निधन के बाद रिक्त हो गई थी जिन्होंने 2019 के लोकसभा चुनाव में करीब 2.3 लाख मतों के अंतर से तेलुगु देशम पार्टी की प्रत्याशी पनबाका लक्ष्मी को हराया था।

पूर्व केंद्रीय मंत्री पनबाका लक्ष्मी और वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी डॉ एम गुरुमूर्ति 17 अप्रैल को होने जा रहे उपचुनाव में एक-दूसरे को चुनौती दे रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो