लाइव न्यूज़ :

राज्यसभा चुनाव: अहमद पटेल के साथ सुनवाई पूरी, रिसॉर्ट पॉलिटिक्स का आरोप किया खारिज

By भाषा | Updated: June 26, 2019 05:54 IST

यह पूछे जाने पर कि क्या उन्हें संवाददाता सम्मेलन के बारे में याद है, उन्होंने कहा कि उन्होंने उसे संबोधित तो किया था लेकिन यह नहीं कह सकते कि वह कब हुआ था। बुधवार को अदालत पटेल द्वारा दायर दो अर्जियों पर सुनवायी करेगी। एक अर्जी में दावा किया गया है कि अर्जी पर राजपूत का हस्ताक्षर जाली है और इसकी किसी फोरेंसिक प्रयोगशाला में जांच की जानी चाहिए।

Open in App

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल से राज्यसभा के लिए उनके निर्वाचन को चुनौती देते हुए भाजपा नेता बलवंत सिंह राजपूत की ओर से दायर एक अर्जी को लेकर जिरह गुजरात उच्च न्यायालय में मंगलवार को पूरी हो गई। पटेल से न्यायमूर्ति बेला त्रिवेदी के समक्ष चार दिनों तक जिरह की गई। मंगलवार को राजपूत के वकील ने पटेल से उस संवाददाता सम्मेलन के बारे में पूछा जो उन्होंने चुनाव से एक दिन पहले सात अगस्त 2017 को की थी।

यह पूछे जाने पर कि क्या उन्हें संवाददाता सम्मेलन के बारे में याद है, उन्होंने कहा कि उन्होंने उसे संबोधित तो किया था लेकिन यह नहीं कह सकते कि वह कब हुआ था। बुधवार को अदालत पटेल द्वारा दायर दो अर्जियों पर सुनवायी करेगी। एक अर्जी में दावा किया गया है कि अर्जी पर राजपूत का हस्ताक्षर जाली है और इसकी किसी फोरेंसिक प्रयोगशाला में जांच की जानी चाहिए। एक अन्य अर्जी में भाजपा नेता अमित शाह और स्मृति ईरानी को लोकसभा के लिए उनके निर्वाचित होने के मद्देनजर प्रतिवादियों की सूची से हटाने का अनुरोध किया गया है।

2017 में शाह, ईरानी और पटेल गुजरात से संसद के ऊपरी सदन के लिए निर्वाचित हुए थे। पटेल ने सोमवार को जिरह के दौरान उच्च न्यायालय से कहा था कि कांग्रेस के 44 विधायकों को चुनाव से पहले बेंगलुरु के एक रिसॉर्ट ले जाने का निर्णय उनका नहीं बल्कि प्रदेश कांग्रेस का था।

टॅग्स :कांग्रेसराज्य सभा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज