लाइव न्यूज़ :

बिहार विधानसभा चुनाव को देखते हुए पीएम मोदी ने पटना में किया भव्य रोड शो, सड़कों के किनारे जमा भीड़ में लोगों ने लगाए 'मोदी-मोदी' के नारे

By एस पी सिन्हा | Updated: November 2, 2025 21:34 IST

पीएम मोदी का रोड शो दिनकर गोलंबर से प्रारंभ हुआ, जो गांधी मैदान के निकट उद्योग भवन तक गया। इस दौरान वे नाला रोड, ठाकुरबाड़ी, बारी पथ और बाकरगंज होकर गुजरे। इस दौरान वे पटना के सभी एनडीए प्रत्याशियों के लिए समर्थन मांगा।

Open in App

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव की सरगर्मी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को सूबे के आरा और नवादा में चुनावी सभा को संबोधित करने के बाद राजधानी पटना पहुंचे, जहां उन्होंने रोड शो किया।‎ पीएम नरेंद्र मोदी सबसे पहले दिनकर गोलंबर पहुंचे और राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इसके बाद उन्होंने रोड शो प्रारंभ किया। उनके साथ केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल और पूर्व केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, भाजपा प्रत्याशी रामकृपाल यादव और स्थानीय विधायक व प्रत्याशी नितिन नवीन सहित पटना शहर के सभी एनडीए प्रत्याशी शामिल थे। उनके हाथ में भाजपा का चुनाव चिन्ह कमल का निशान था।

इन नेताओं की उपस्थिति ने स्थानीय स्तर पर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह भर दिया। यह विशाल रोड शो ऐसे समय में हुआ, जब बिहार में चुनावी मुकाबला बेहद कड़ा है। प्रधानमंत्री ने रोड शो के दौरान हाथ हिलाकर और लोगों का अभिवादन स्वीकार कर मतदाताओं से एनडीए के पक्ष में मतदान करने की अपील की। सड़कों के किनारे जमा भीड़ में लोगों ने 'मोदी-मोदी' के नारे लगाए, जिससे राजधानी का चुनावी माहौल पूरी तरह से गर्मा गया। पीएम मोदी के रोड शो के दौरान उनकी एक झलक देखने के लिए पूरा शहर सड़कों पर उमड़ पड़ा। 

पीएम मोदी का रोड शो दिनकर गोलंबर से प्रारंभ हुआ, जो गांधी मैदान के निकट उद्योग भवन तक गया। इस दौरान वे नाला रोड, ठाकुरबाड़ी, बारी पथ और बाकरगंज होकर गुजरे। इस दौरान वे पटना के सभी एनडीए प्रत्याशियों के लिए समर्थन मांगा। पटना की सड़कों पर सुरक्षा घेरे के दोनों तरफ अपार जनसमूह नजर आ रहा था। जब प्रधानमंत्री का रोड शो शुरू हुआ तो पूरा पटना 'मोदी जिंदाबाद' और 'जय श्रीराम' जैसे नारों से गुंजायमान हो गया। इस दौरान हर कोई प्रधानमंत्री की एक तस्वीर कैमरे में कैप्चर करने के लिए लालायित नजर आ रहा था। 

इस रोड शो को देखने के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे सड़कों के किनारे खड़े थे और उनका अभिनंदन कर रहे थे। लोगों के हाथों में भाजपा के झंडे और पीएम मोदी के कटआउट थे। जिन रास्तों से पीएम गुजरे, उनमें कई स्थानों पर सड़कों के किनारे स्वागत स्टॉल बनाए गए थे, जहां मंच तैयार किया गया था, जहां से लोग प्रधानमंत्री का अभिवादन कर रहे थे। रोड शो को लेकर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए थे। सड़क के किनारे बैरिकेडिंग की गई थी, फिर भी लोग सड़कों पर उत्साहित दिखे। जानकारों का मानना है कि यह रोड शो पटना क्षेत्र के मतदाताओं को सीधे प्रभावित कर सकता है और मतदान से पहले एनडीए के पक्ष में एक मजबूत लहर बनाने में सहायक होगा।

टॅग्स :बिहार विधानसभा चुनाव 2025नरेंद्र मोदीपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्राइम अलर्टप्रेमी-प्रेमिका को खंभे से बांधकर लाठियों से पीटा, गालियां दी और सरेआम किया अपमानिन, स्थानीय वार्ड सदस्य की भूमिका अहम?

ज़रा हटकेकोल्ड ड्रिंक और बिस्किट की दुकान से इश्क?,  जेवरात और 20000 रुपये लेकर फरार, मां और बेटी को लेकर प्रेमी मुकेश चौधरी-भोला चौधरी फरार

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा