लाइव न्यूज़ :

आगराः कासगंज हिंसा के विरोध में वीएचपी की तिरंगा यात्रा, प्रशासन की मुस्तैदी ने ऐसे संभाले हालात

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: January 31, 2018 13:47 IST

कासगंज की घटना के विरोध में आगरा में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने तिरंगा यात्रा निकाली। प्रशासन की मुस्तैदी ने शुरू होते ही समाप्त कर दी गई।

Open in App

विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल जैसे हिंदुत्ववादी संगठनों ने आगरा में तिरंगा यात्रा निकालने की कोशिश की। प्रशासन की मुस्तैदी ने इस यात्रा के शुरू होते ही समाप्त कर दिया। माना जा रहा है कि यह यात्रा 26 जनवरी को कासगंज में हुई साम्प्रदायिक हिंसा के विरोध में निकाली जा रही थी। विश्व हिंदू परिषद के प्रांत उपाध्यक्ष सुनील पराशर ने मंगलवार को ही तिरंगा यात्रा का आवाहन किया था। साथ ही उन्होंने घोषणा की थी कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी को मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपेंगे।

विश्व हिंदू परिषद के आवाहन पर बुधवार सुबह बड़ी संख्या में लोग संजय प्लेस स्थित शहीद स्मारक पहुंचने लगे। लेकिन मामले की गंभीरता को समझते हुए प्रशासन ने पहले ही सुरक्षा बलों की तैनाती कर दी थी। शहीद स्मारक से निकलते ही जिलाधिकारी आगरा गौरव दयाल और एसएसपी अमित पाठक पहुंच गए और भीड़ को तितर-बितर कर दिया गया। फिलहाल स्थिति पूरी तरह प्रशासन के नियंत्रण में है।

कासगंज हिंसा पर सियासत तेज

कासगंज हिंसा के पांच दिन बाद हिंसा की लपटें तो थम गईं लेकिन नेताओं की विवादित बयानबाजी का सिलसिला नहीं थम रहा। विवादित बयानों में बीजेपी नेताओं में होड़ मची है। इसमें विनय कटियार से लेकर साध्वी निरंजन ज्योति और सूर्यप्रताप साही तक शामिल हैं।

बीजेपी सांसद विनय कटियार- कासगंज हिंसा दुर्भाग्यपूर्ण है। कासगंज में इसके पहले कभी सांप्रदायिक तनाव नहीं हुआ था लेकिन गणतंत्र दिवस को पाकिस्तान का समर्थन करने वाले कुछ उपद्रवियों ने तिरंगा का अपमान करने की कोशिश की जिसके बाद माहौल खराब हुआ।

बीजेपी सांसद साध्वी निरंजन ज्योति- राष्ट्रविरोधी तत्व तिरंगा यात्रा बर्दाश्त नहीं कर सकते हैं। इसी वजह से ऐसी घटना हुई। यूपी सरकार ऐसी घटनाओं के खिलाफ कड़े ऐक्शन ले रही है। ऐसे संवेदनशील मुद्दों का राजनीतिकरण नहीं किया जाना चाहिए। 

यूपी मंत्री सूर्यप्रताप साही- कासगंज की साम्प्रदायिक हिंसा एक छोटी घटना है। सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि यह छोटी घटना है जिसमें दो लोगों के साथ हादसा हुआ है। इस घटना को इतना तूल नहीं दिया जाना चाहिए। सरकार इस पर कार्रवाई कर रही है।

टॅग्स :कासगंज हिंसाउत्तर प्रदेशआगरा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज