लाइव न्यूज़ :

आगरा में तेज रफ्तार कार से टक्कर में ऑटो के उड़े परखच्चे, पति-पत्नी समेत 6 लोगों की मौत, एयरबैग खुलने से बचे कार सवार

By अनिल शर्मा | Updated: July 4, 2023 10:36 IST

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कार चालक नशे में था। पुलिस कार चालक की तलाश में है।

Open in App
ठळक मुद्देहादसे में ऑटो के परखच्चे उड़ गए। 3 लोग मौके पर ही दम तोड़ दिए। जबकि 3 की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। 

 

आगराः उत्तर प्रदेश के आगरा में सोमवार रात एक कार और ऑटो की आमने-सामने से टक्कर होने से पिता-पुत्र समेत 6 लोगों की मौत हो गई जबकि 5 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे में ऑटो के परखच्चे उड़ गए जिसमें सवार 3 लोग मौके पर ही दम तोड़ दिए। जबकि 3 की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। वहीं, एयरबैग खुलने से सभी कार सवार बाल-बाल बच गए।

घटना आगरा के खेरागढ़ सैया मार्ग वर्मा पेट्रोल पंप के पास की है। हादस करीब रात के 11 बजे हुआ। पुलिस ने बताया कि ऑटोरिक्शा में करीब 10 लोग सवार थे और हादसे के वक्त दोनों वाहनों की रफ्तार तेज थी। आमने-सामने टक्कर में ऑटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। जिसके बाद चीख-पुकार मच गई।

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। एसीपी महेश कुमार ने बताया कि चिकित्सकों ने 38 वर्षीय ऑटो चालक भोला निवासी आएला, समेत तीन लोगों मृत घोषित कर दिया जबकि दो अन्य की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं मंगलवार सुबह एक घायल की पत्नी ने भी दम तोड़ दिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कार चालक नशे में था। पुलिस कार चालक की तलाश में है।

 

टॅग्स :आगरासड़क दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?